बरेली: घर की दीवार गिरने से बच्चे की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली जनपद के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में पड़ोस में दो बच्चे खेल रहे थे। इस बीच दीवार गिरने से वहां खेल रहे मलबे में दब गए। अस्पताल लाते समय एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि एक की हालात नाजुक बनी है। थाना सुभाषनगर के गांव …

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली जनपद के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में पड़ोस में दो बच्चे खेल रहे थे। इस बीच दीवार गिरने से वहां खेल रहे मलबे में दब गए। अस्पताल लाते समय एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि एक की हालात नाजुक बनी है।

थाना सुभाषनगर के गांव फत्तेपुर पुर निवासी संजीव ने बताया कि शुक्रवार की शाम चार से पांच बजे के समय उसका बेटा हिमांशु ( 9) व उसके पड़ोसी विजनेश का 11 वर्षीय बेटा गौरव पड़ोसी चंद्रपाल के घर के पास खेल रहे थे। इस बीच अचानक चंद्रपाल के मकान की दीवार गिरने से बच्चे दब गए।

आनन-फानन में बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। जहां गौरव को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। गौरव की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। गौरव बिरिया नरायनपुर प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 5 का छात्र था।

ये भी पढ़ें : बरेली: कलेक्ट्रेट और तहसीलों में कर्मचारियों के टी-शर्ट व जींस पहनकर आने पर लगी रोक

 

संबंधित समाचार