उप राष्ट्रपति ने नुआखाई के बधाई संदेश में कहा- किसान भारत की खाद्य सुरक्षा के आधारस्तंभ हैं

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बृहस्पतिवार को फसलों की कटाई से जुड़े उत्सव नुआखाई की बधाई दी और किसानों को भारत की खाद्य सुरक्षा का आधारस्तंभ बताया। फसलों की नयी पैदावार का यह उत्सव नुआखाई विशेष रूप से ओडिशा में और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मनाया जाता है। उप राष्ट्रपति सचिवालय ने …

नई दिल्ली। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बृहस्पतिवार को फसलों की कटाई से जुड़े उत्सव नुआखाई की बधाई दी और किसानों को भारत की खाद्य सुरक्षा का आधारस्तंभ बताया। फसलों की नयी पैदावार का यह उत्सव नुआखाई विशेष रूप से ओडिशा में और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मनाया जाता है। उप राष्ट्रपति सचिवालय ने धनखड़ के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘नुआखाई जुहार।

प्रकृति के उपहारों की खुशी मनाने का यह उत्सव धरती मां के साथ हमारे गहरे संबंधों का प्रतीक है। हमारे मेहनती किसानों को मेरा आभार जो भारत की खाद्य सुरक्षा के आधारस्तंभ हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह पर्व सभी के लिए समृद्धि और खुशहाली लाए।’’

ये भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किया बेंगलुरु में स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन 

संबंधित समाचार