भीषण बाढ़ के बाद अब पाकिस्तान में मंडरा रहा बीमारियों का खतरा, चेतावनी जारी
इस्लामाबाद। भीषण बाढ़ की विभीषिका के बाद अब पाकिस्तान में बड़ी बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है। पाकिस्तान के स्वास्थ्य अधिकारियों ने देश में बड़े पैमाने पर बीमारियों के फैलने की चेतावनी जारी है। बाढ़ के कारण एक हजार से अधिक लोग मारे गये हैं और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं। महीनों की भारी बारिश …
इस्लामाबाद। भीषण बाढ़ की विभीषिका के बाद अब पाकिस्तान में बड़ी बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है। पाकिस्तान के स्वास्थ्य अधिकारियों ने देश में बड़े पैमाने पर बीमारियों के फैलने की चेतावनी जारी है। बाढ़ के कारण एक हजार से अधिक लोग मारे गये हैं और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं। महीनों की भारी बारिश के बाद दस्त और मलेरिया के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। इसकी मुख्य वजह बाढ़ में फंसे हुए लोगों को साफ पानी नहीं मिल पाना है। पाकिस्तान में जून से अब तक लगभग 1,200 लोगों की मौत के बाद अधिकारियों को अब जलजनित बीमारियों के फैलने का डर सता रहा है।
The scale of the catastrophe is beyond the imagination. #PakistanFloods #ClimateReparationsForPakistan https://t.co/ttXSg0HWKF
— Naomi Klein "#COP27 Egypt Unsilenced" (@NaomiAKlein) August 31, 2022
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार पाकिस्तान में बाढ़ के कारण 880 से अधिक क्लीनिक क्षतिग्रस्त हो गए हैं और डब्ल्यूएचओ की ओर से दक्षिण एशियाई देश पाकिस्तान में आपातकालीन स्वास्थ्य राहत प्रयासों के लिए एक करोड़ अमेरिकी डॉलर की राशि आवंटित की गयी है।
डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्येयियस ने बुधवार को कहा कि एजेंसी ने बाढ़ को उच्चतम स्तर की आपात स्थिति के रूप में वर्गीकृत किया है। उन्होंने कहा कि जलजनित बीमारियों के खतरे का मतलब स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच, बीमारी की निगरानी और नियंत्रण एक “प्रमुख प्राथमिकता” है।
भीषण बाढ़ के कारण लोगों की जान जाने से दुखी हैं व्हाइट हाउस
व्हाइट हाउस ने पाकिस्तान में भीषण बाढ़ से लोगों की मौत और तबाही पर दुख जताया है। बारिश के कारण आई बाढ़ ने पूरे पाकिस्तान में भारी तबाही मचाई है, जिसमें 1,100 से अधिक लोग मारे गए हैं और 3.3 करोड़ लोग विस्थापित हो गए हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरेन जीन-पियरे ने बुधवार को यहां अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम पाकिस्तान में भीषण बाढ़ के परिणामस्वरूप जनजीवन को हुए भारी नुकसान और विनाश से आहत हैं। हम प्रभावित सभी व्यक्तियों और परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। अमेरिका भीषण बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित लोगों के साथ है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कल, यूएसएआईडी ने घोषणा की कि वह भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए मानवीय सहायता में अतिरिक्त तीन करोड़ अमेरिकी डॉलर प्रदान कर रहा है….।’’
ये भी पढ़ें : पाकिस्तान में बाढ़ का कहर जारी, 24 घंटों में 36 और लोगों की मौत
