JEE Advanced 2022: 11 सितंबर को घोषित होगा रिजल्ट, इस डेट को जारी होगी आंसर-की, ऐसे कर सकेंगे चेक
आज जेईई एडवांस्ड 2022 के प्रश्न पत्र जारी कर दिए गए हैं। प्रश्न पत्र को आप ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर देख सकते हैं। बता दें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे ने 28 अगस्त, रविवार को जेईई एडवांस 2022 का आयोजन किया था। इसके अलावा, जेईई एडवांस 2022 की आंसर की तीन सितंबर 2022 को जारी की …
आज जेईई एडवांस्ड 2022 के प्रश्न पत्र जारी कर दिए गए हैं। प्रश्न पत्र को आप ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर देख सकते हैं। बता दें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे ने 28 अगस्त, रविवार को जेईई एडवांस 2022 का आयोजन किया था। इसके अलावा, जेईई एडवांस 2022 की आंसर की तीन सितंबर 2022 को जारी की जाएगी। वहीं ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, आईआईटी जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट 11 सितंबर 2022 को जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
स्टेप 1: उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2: अब उम्मीदवार होमपेज पर रिजल्ट के लिेक देखें।
स्टेप 3: फिर उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन करें।
स्टेप 4: अब उम्मीदवार का जेईई एडवांस 2022 का रिजल्ट स्क्रीन पर होगा।
स्टेप 5: इसके बाद अभ्यर्थी रिजल्ट को डाउनलोड कर लें।
स्टेप 6: आखिरी में उम्मीदवार रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लें।
12 सितंबर से शुरू होगी काउंसलिंग 2022
बता दें जेईई एडवांस क्वालिफाई करने वाले सभी लोगों को अपनी पसंद के विभिन्न आईआईटी में प्रवेश के लिए जोसा काउंसलिंग 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। प्रवेश प्रक्रिया या जोसा काउंसलिंग 12 सितंबर से शुरू होगी। आईआईटी में लगभग 14467 सीटें उपलब्ध हैं, जिस पर जेईई एडवांस क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को एडमिशन दिया जाता है।
ये भी पढ़ें- NEET-PG 2022: SC ने कहा- काउंसलिंग में हस्तक्षेप नहीं करेंगे, छात्रों को संकट में नहीं डाल सकते
