गोंडा: घाट से लेकर सड़क तक सब कुछ भगवामय, 10 लाख श्रद्धालु सरयू से जल भरकर चले भोले के दरबार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

गोंडा। भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तृतीया यानी हरितालिका तीज पर सोमवार को पूरा वातावरण शिवमय हो गया। करनैलगंज स्थित कटरा घाट सरयू में लाखों भक्तों का भोर में चार बजे से आना शुरू हो गया। दिन चढ़ते चढ़ते सरयू नहीं बल्कि तट भगवामय दिखने लगी। सड़कों पर सरयू का जल लेकर निकले कांवरियों के …

गोंडा। भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तृतीया यानी हरितालिका तीज पर सोमवार को पूरा वातावरण शिवमय हो गया। करनैलगंज स्थित कटरा घाट सरयू में लाखों भक्तों का भोर में चार बजे से आना शुरू हो गया। दिन चढ़ते चढ़ते सरयू नहीं बल्कि तट भगवामय दिखने लगी। सड़कों पर सरयू का जल लेकर निकले कांवरियों के बोल बम के नारों से पूरा वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो गया।

शाम होते होते सरयू तट से पृथ्वीनाथ मंदिर तक करीब 54 किलोमीटर तक भगवा रंग चढ़ गया। यही हाल करनैलगंज सरयू से गोंडा नगर के मध्य स्थित दुखहरन नाथ मंदिर तक करीब 32 किलोमीटर में कांवरियों की ही लाइन दिखी। जलाभिषेक का क्रम सोमवार रात 11 बजे से शुरू होगा जो पूरी रात चलता रहेगा। मंगल की भोर में भी यह क्रम चलता रहेगा।

चार लेयर में सुरक्षा के इंतजाम
कजरी तीज की कांवड़ यात्रा के मद्देनजर चार लेयर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पहली लेयर में अपर पुलिस अधीक्षक कमान संभाल रहे हैं। इनके साथ भारी संख्या में पुलिस बल विभिन्न बैरियर पर लगे हैं।

दूसरी लेयर 12 डिप्टी एसपी, तीसरे लेयर में इंस्पेक्टर तथा अंतिम में उपनिरीक्षकों की तैनाती की गई है। सैकड़ों स्थानों पर बैरीकेडिंग पर पुलिस व पीएसी बल को तैनात किया गया है। सरयू नदी में फ्लड पीएसी के दस्ते को नौकाओं के साथ लगाया गया है। डीआईजी डा उपेंद्र अग्रवाल तथा पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर पेट्रोलिंग कर रहे हैं।

मंदिर परिसर छावनी में तब्दील
कांवरियों व अन्य श्रद्धालुओं के जलाभिषेक के लिए सुरक्षा की व्यवस्था की गयी है। कांवरियों को जलाभिषेक करने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए महिला व पुरुष के लिए अलग अलग लाइन से होकर मंदिर तक जाना होगा। मंदिर के गर्भगृह को पूरी तरह प्रतिबिंबित किया गया है। मंदिर के मुख्य गेट पर ही बड़ा सा डोंगा लगाया गया है जिससे श्रद्धालुओं में धक्का मुक्की की नौबत न आए।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: सरयू स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने भोला भंडारी को किया जलाभिषेक, हर तरफ गूंजा हर-हर महादेव

संबंधित समाचार