Video: एकतरफा प्यार में छात्रा को जिंदा जलाकर मारने वाला शाहरुख कस्टडी में मुस्कुराता दिखा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

रांची। झारखंड के दुमका में अंकिता हत्याकांड को लेकर उबाल है। दुमका में कथित तौर पर एक तरफा प्रेम के प्रस्ताव को ठुकराने के लिए एक लड़के द्वारा आग लगाने के बाद दम तोड़ देने वाली 12वीं कक्षा की युवती को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाया गया। मामले में आरोपी शाहरुख को …

रांची। झारखंड के दुमका में अंकिता हत्याकांड को लेकर उबाल है। दुमका में कथित तौर पर एक तरफा प्रेम के प्रस्ताव को ठुकराने के लिए एक लड़के द्वारा आग लगाने के बाद दम तोड़ देने वाली 12वीं कक्षा की युवती को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाया गया। मामले में आरोपी शाहरुख को 23 अगस्त को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता की मौत के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए स्थानीय लोगों के प्रदर्शन भी किया।

अंबर लकड़ा (SP दुमका) ने बताया कि मामला दर्ज़ कर आरोपी शाहरुख को गिरफ़्तार कर लिया गया है। मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में त्वरित विचारण को दिया जाएगा, जिससे आरोपी को जल्द से जल्द सजा मिल सके। अभी स्थिति सामान्य है। पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। लोग भी सहयोग कर रहे हैं।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने कहा कि दुमका की घटना से सारा मानवता, समाज और झारखंड शर्मसार हुआ है। राज्य में आदिवासी बच्चियों, महिलाओं के साथ 1000 से ज़्यादा मामले हुए हैं। यह साधारण घटना नहीं है क्योंकि एक संप्रदाय विशेष के लोग लव जिहाद के माध्यम से डेमोग्राफी बदलना चाहते हैं। यह सिर्फ डेमोग्राफिक ही नहीं बदलना चाहते बल्कि ज़मीन का भी जिहाद कर रहे हैं। बंग्लादेशी जिहादियों ने अब तक 10,000 एकड़ ज़मीन हड़प ली है। मैं सरकार से मांग करता हूं की SIT गठन कर इसपर फास्ट्रैक मामला चलाया जाए।

दुमका में एक युवक द्वारा लड़की को जलाकर मारने की घटना पर झारखंड सरकार में मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सरकार गंभीर है, दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। हमने 2 बार ज़िलाधिकारी से बात की है। स्पीडी ट्रायल कराई जाएगी। किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी।

छात्रा को जिंदा जलाने के बाद भी शाहरुख को कोई पछतावा नहीं था। हिरासत में लिए जाने के बाद मुस्कुराता दिखा। उसका मुस्कुराते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। छात्रा के हत्यारे शाहरुख के चेहरे पर ना कोई शिकन दिखी और ना ही कोई अफसोस दिखा।

छात्रा ने मौत से पहले दिए बयान में बताया कि किस तरह से आरोपी शाहरुख ने जेल की सजा काटने के बाद भी उसे और उसके परिवारवालों को फिर से मारने की धमकी दी। बता दें, छात्रा की मौत से सांप्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। दुमका में धारा 144 लागू कर दी गई है। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने घटना के बाद दुमका बाजार को बंद रखा और विरोध प्रदर्शन किया।

गोड्डा से बीजेपी सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने ट्वीट किया, काश दुमका की बेटी अंकिता को हमलोग शाहरुख जैसे दरिंदे से बचा पाते।” इसके साथ ही उन्होंने दुमका के पुलिस उपाधीक्षक की भूमिका पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने लिखा, मुस्लिम पदाधिकारी नूर मुस्तफा का अपराधी का साथ देना देश के लिए घातक. संथालपरगना अपनी बेटी की हत्या के बाद उद्वेलित है।

 

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: खाकी हुई दागदार…नशीला पदार्थ पिलाकर इंस्पेक्टर ने किया दुष्कर्म

संबंधित समाचार