सुल्तानपुर: बस स्टेशन पर गंदगी देख भड़के प्रधान प्रबंधक, अधिकारियों को लगाई फटकारा…दी यह चेतावनी
सुल्तानपुर। उप्र परिवहन निगम के अयोध्या मंडल के नोडल अधिकारी व प्रधान प्रबंधक परिवहन मनोज पुंडीर शनिवार को अपनी टीम के साथ बस स्टेशन सुल्तानपुर पहुंचे। उन्होंने परिसर एवं कार्यशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान कर्मियों में अफरा तफरी का माहौल रहा। इस दौरान साफ-सफाई व अन्य अव्यवस्थाओं पर मंडल व जिले के अधिकारियों को …
सुल्तानपुर। उप्र परिवहन निगम के अयोध्या मंडल के नोडल अधिकारी व प्रधान प्रबंधक परिवहन मनोज पुंडीर शनिवार को अपनी टीम के साथ बस स्टेशन सुल्तानपुर पहुंचे। उन्होंने परिसर एवं कार्यशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान कर्मियों में अफरा तफरी का माहौल रहा। इस दौरान साफ-सफाई व अन्य अव्यवस्थाओं पर मंडल व जिले के अधिकारियों को फटकार लगाई। जल्द ही सुधारने का आश्वासन दिया।
अधिकारियों ने पूछताछ काउंटर, बस अड्डा परिसर, कार्यशाला का गहनता से छानबीन की। इस दौरान परिसर में गंदगी देख नोडल अधिकारी भड़क गए और संबंधित को जमकर फटकार लगाते हुए साफ सफाई को सही कराने का निर्देश दिया। शनिवार को प्रधान प्रबंधक परिवहन व नोडल अधिकारी मनोज पुण्डरी, सेवा प्रबंधक नीरज सोनकर, क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन बस अड्डा पहुंचे। उनके पहुंचते ही रोडवेज कर्मियों में हड़कंप मचा गया। अधिकारियों ने विभिन्न पटलांे के साथ बस अड्डा परिसर की हकीकत परखी।
परिसर में गंदगी देख नोडल अधिकारी भड़क गए और संबंधित को फटकार लगाई। दिवारों पर पोस्टर लगा देख उसपर भी नाराजगी व्यक्त की। यही नहीं बसों में लगे गंतव्य बोर्ड नोटिस को देखकर असंतोष जाहिर की। उन्होंने स्टेशन प्रभारी को सही से लिखाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक परिवहन नागेंद्र पांडेय, बस अड्डा इंचार्ज एनआर रोज, अजय सिंह सहित दर्जनों रोडवेज कर्मी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: अखाड़ा बना आलमबाग बस स्टेशन, इंचार्ज ने यात्री को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
