बिहार विधान परिषद के उप सभापति निर्वाचित हुए रामचंद्र पूर्वे

पटना। बिहार विधान परिषद के उप सभापति पद के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधान पार्षद रामचंद्र पूर्वे निर्वाचित घोषित हुए। परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने शुक्रवार को पूर्वे को परिषद का उप सभापति निर्वाचित होने की घोषणा की। विपक्षी सदस्यों की अनुपस्थिति के कारण पूर्वे इस पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित …
पटना। बिहार विधान परिषद के उप सभापति पद के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधान पार्षद रामचंद्र पूर्वे निर्वाचित घोषित हुए। परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने शुक्रवार को पूर्वे को परिषद का उप सभापति निर्वाचित होने की घोषणा की। विपक्षी सदस्यों की अनुपस्थिति के कारण पूर्वे इस पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। विधान परिषद की 24 अगस्त को आहूत विशेष सत्र की कार्यवाही दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देने के बाद आज अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई।
ये भी पढ़ें – MP: मांडू शहर ने सर्वश्रेष्ठ विरासत स्थल के लिए जीता पर्यटन का पुरस्कार