MAH CET 2022: महाराष्ट्र सीईटी री-एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
MAH CET Admit Card 2022: महाराष्ट्र राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा सेल ने MHT CET 2022 की दोबारा आयोजित होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार महाराष्ट्र CET के लिए री-एग्जाम में उपस्थित होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org पर जाकर परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। महाराष्ट्र …
MAH CET Admit Card 2022: महाराष्ट्र राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा सेल ने MHT CET 2022 की दोबारा आयोजित होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार महाराष्ट्र CET के लिए री-एग्जाम में उपस्थित होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org पर जाकर परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। महाराष्ट्र सीईटी एग्जाम 27 अगस्त 2022 को आयोजित किया जाएगा।
एमएचटी सीईटी 2022 के री-एग्जाम के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा का आयोजन 27 अगस्त 2022 को किया जाएगा। एलएलबी, बीएड, एमएड, बीपीएड, एलएलबी, बीए, बीएससी, बीएड एवं बी प्लानिंग जैसे विषयों के लिए परीक्षा होगी। उम्मीदवार नीचे बताए गए तरीके से अपना एडमिट कार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले MAHACET की आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org पर जाएं।
- होम पेज पर कोर्स पर क्लिक करें, नया पेज खुल जाएगा।
- यहां एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
ये भी पढ़ें- Chhattisgarh TET 2022: छत्तीसगढ़ टीईटी परीक्षा 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई
