अयोध्या : 22 दिन में 80 हजार मतदाताओं का वोटर कार्ड आधार से हुआ लिंक

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। मतदाताओं को आधार से लिंक करने का अभियान बीते एक अगस्त से चल रहा है। रविवार को बूथों पर विशेष एकत्रीकरण अभियान चलाया गया। अब तक करीब 80 हजार वोटर कार्डों को आधार कार्ड से लिंक किया जा चुका है। वहीं मतदाताओं को आनलाइन आधार नंबर अपलोड करने की सुविधा भी दी …

अयोध्या, अमृत विचार। मतदाताओं को आधार से लिंक करने का अभियान बीते एक अगस्त से चल रहा है। रविवार को बूथों पर विशेष एकत्रीकरण अभियान चलाया गया। अब तक करीब 80 हजार वोटर कार्डों को आधार कार्ड से लिंक किया जा चुका है। वहीं मतदाताओं को आनलाइन आधार नंबर अपलोड करने की सुविधा भी दी गई है।

आधार कार्ड एकत्रीकरण का अभियान चल रहा है। यह अभियान एक अगस्त से डोर-टू डोर बीएलओ कर रहे हैं। बीते सात अगस्त के विशेष शिविर में वोटरों ने 50284 पहचान पत्र से लिंकअप करने के लिए आधार संख्या दी थी। इसके बाद रविवार लगे कैम्पों में 29716 का आधार लिंक किया गया। जिसके चलते यह संख्या अभी 80 हजार पहुंची है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम ई अमित सिंह ने बताया कि 18 लाख मतदाताओं का आधार कार्ड लिंक किया जाना है। उन्होंने बताया कि पहचान पत्र को आधार से लिंकअप करने के लिए आधार कार्ड एकत्रीकरण अभियान चल रहा है। रविवार को 2829 मतदान स्थलों पर विशेष अभियान का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया बीएलओ घर-घर भ्रमण कर सभी मतदाताओं से फार्म-छह ख का फार्म भरते हुए आधार संख्या एकत्र कर रहे हैं। मतदाता आनलाइन माध्यम से भी फार्म-छह ख भर सकते हैं।

डोर-टू-डोर भ्रमण के दौरान यदि मतदाता अपने निर्वाचन स्थान पर नहीं मिलता है तो बीएलओ दोबारा उसके घर का भ्रमण करके फार्म-छह ख पर आधार संख्या प्राप्त करेंगे। निर्वाचक नामावली में पंजीकृत समस्त मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार संख्या प्राप्त किए जाएंगे। यदि मतदाता अपने आधार देने में असमर्थता रखता है, तो फार्म-छह ख में विद्यमान 11 प्रकार के विकल्प दे सकता है। मतदाताओं के आधार नंबर को सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। आधार संख्या के अभाव में मतदाता का नाम मतदाता सूची से अपमार्जित नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें –Russia: रूस ने IS के सुसाइड बॉम्बर को किया गिरफ्तार, भारत के नेता को उड़ाने की बना रहा था योजना

संबंधित समाचार