अयोध्या: नहीं आये डिप्टी सीएम, रामलीला के लिये लक्ष्मण किला में हुआ भूमिपूजन

अयोध्या: नहीं आये डिप्टी सीएम, रामलीला के लिये लक्ष्मण किला में हुआ भूमिपूजन

अयोध्या। अयोध्या की फिल्मी सितारों वाली रामलीला का भूमिपूजन रविवार को लक्ष्मण किला में हुआ। पहले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के द्वारा भूमि पूजन करने का कार्यक्रम तय था, लेकिन ऐन वक्त पर उनका अयोध्या दौरा रद हो गया। इस कारण रामलीला में भगवान राम का किरदार निभाने वाले राहुल बूचर और लक्ष्मण किला के …

अयोध्या। अयोध्या की फिल्मी सितारों वाली रामलीला का भूमिपूजन रविवार को लक्ष्मण किला में हुआ। पहले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के द्वारा भूमि पूजन करने का कार्यक्रम तय था, लेकिन ऐन वक्त पर उनका अयोध्या दौरा रद हो गया। इस कारण रामलीला में भगवान राम का किरदार निभाने वाले राहुल बूचर और लक्ष्मण किला के महंत मैथिली शरण ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन किया।

रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मालिक बॉबी ने बताया कि 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चलने वाली रामलीला का यह तीसरा संस्करण रहेगा। इस बार 1600 फ़ीट का एलईडी सेट तैयार किया जा रहा है, जिस पर बॉलीवुड व भोजीवुड की हस्तियां दिखेंगी। सबसे बड़ी बात यह है कि पहली बार लोग रामलीला को आयोजन स्थल से देख सकेंगे। इसके लिए 5 हजार कुर्सियां लगाई जाएंगी।

इस अवसर पर अयोध्या के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व साधु संत भी मौजूद थे। विधायक ने कहा अयोध्या की रामलीला का सारा श्रेय फ़ाउंडर अध्यक्ष सुभाष मलिक को जाता है। 2020 में 16 करोड़ और 2021 में 22 करोड़ से ज्यादा लोगों ने अयोध्या की रामलीला का लाइव टेलीकास्ट दूरदर्शन, सेटेलाइट चैनल और सोशल मीडिया द्वारा देखा। राहुल भूचर ने कहा कि अयोध्या की रामलीला भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से होती है। इसको दुनिया के कोने कोने में भगवान श्री राम के भक्त देखते हैं। इस मौके पर सीता की भूमिका निभा रही दीक्षा रैना ने कहा कि मैं अपने आपको बड़ा भाग्यशाली मानती हूं की में अयोध्या की रामलीला में माता सीता की भूमिका निभा रही हूं।

लाइव टेलिकास्ट शाम 7 से 10 तक दूरदर्शन पर होगा

अयोध्या कि रामलीला कमेटी के फाउंडर अध्यक्ष सुभाष मालिक बॉबी ने बताया अयोध्या कि रामलीला का आयोजन 26 सितंबर से लाइव भी दिखाया जाएगा, जिसको शाम 7 से रात 10 बजे तक दूरदर्शन पर लाइव देख पाएंगे।

रवि किशन निभाएंगे केवट का किरदार

रवि किशन केवट, बिंदु दारा सिंह हनुमान, गजेंद्र चौहान राजा जनक, शाहबाज खान रावण, गुफ़ी पेंटल नारद मुनि, गिरजा शंकर दशरथ, कपिल शर्मा शो की बुआ उपासना सिंह कैकेई, दीक्षा रैना सीता, राहुल बुचर राम, रजा मुराद महर्षि विश्वामित्र की भूमिका निभाएंगे। इस बार मनोज तिवारी के अलावा भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल निरहुआ भी मंचन करेंगे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: हर्षोल्लास से निकली झूलेलाल चालीहा महोत्सव की शोभायात्रा