Photoshoot Controversy : न्यूड फोटोशूट मामले में रणवीर सिंह ने मुंबई पुलिस से मांगा दो हफ्ते का समय, जल्द मिलेगा नया समन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने कुछ दिन पहले एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था। ये फोटोशूट लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया और रणवीर के खिलाफ कुछ जगहों पर एफआईआर भी दर्ज हुई। बीते दिनों मुंबई पुलिस ने इस मामले में उनके घर सम्मन देने पहुंची थी लेकिन वो घर पर नहीं …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने कुछ दिन पहले एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था। ये फोटोशूट लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया और रणवीर के खिलाफ कुछ जगहों पर एफआईआर भी दर्ज हुई। बीते दिनों मुंबई पुलिस ने इस मामले में उनके घर सम्मन देने पहुंची थी लेकिन वो घर पर नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने रणवीर सिंह को 22 अगस्त तक अपना बयान दर्ज करवाने के लिए कहा था। लेकिन अब रणवीर सिंह ने मुंबई पुलिस से दो हफ्ते का समय मांगा है।

रणवीर को भेजा जाएगा नया समन
न्यूड फोटोशूट किए जाने के बाद रणवीर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। इसके बाद मुंबई पुलिस में एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी और उन्हें थाने में पेश होने के लिए समन भेजा गया था। अब रणवीर ने इस मामले में पुलिस के सामने पेश होने के लिए दो हफ्ते की मोहलत मांगी है। इसके बाद मुंबई पुलिस ने बताया है कि रणवीर को नई तारीख तय करने के बाद नया समन जल्द ही भेजा जाएगा।

रणवीर की आने वाली हैं ये फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह की पिछली रिलीज हुई दो फिल्में ’83’ और ‘जयेशभाई जोरदार’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई हैं। अब जल्द ही वह रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ में नजर आएंगे। इसके अलावा रणवीर ने करण जौहर के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग भी पूरी कर ली है। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन मुख्य किरदारों में नजर आने वाले हैं।

ये भी पढे़ं : पिंक मिनी स्कर्ट पहन रकुल प्रीत सिंह ने ढाया कहर, वायरल हुईं तस्वीरें

संबंधित समाचार