मथुरा: स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही, जमीन पर गिरा पंखा, महिला स्वास्थ्यकर्मी हुई बेहोश
मथुरा, अमृत विचार। महिला जिला अस्पताल में शनिवार की बड़ा हादसा होने से टल गया। अस्पताल के कमरे में लगा छत का पंखा भरभराकर नीचे गिर गया। इसके चलते डाटा फीडिंग करने वाली महिला संविदा चिकित्साकर्मी दहशत के चलते बेहोश हो गई। बेहोश होने वाली महिला का आरोप है कि पंखा ठीक कराने के लिए …
मथुरा, अमृत विचार। महिला जिला अस्पताल में शनिवार की बड़ा हादसा होने से टल गया। अस्पताल के कमरे में लगा छत का पंखा भरभराकर नीचे गिर गया। इसके चलते डाटा फीडिंग करने वाली महिला संविदा चिकित्साकर्मी दहशत के चलते बेहोश हो गई। बेहोश होने वाली महिला का आरोप है कि पंखा ठीक कराने के लिए कई बार सीएमएस को पत्र लिखा था, लेकन उन्होंने ध्यान नहीं दिया।
शनिवार की सुबह आरसीएच के टीकाकरण का डाटा फीड करने के लिए संविदा महिला कर्मी सविता शर्मा पत्नी रविंद्र शर्मा निवासी रसखान नगरी थाना जमुनापार कमरे के अंदर घुसी। उसने जैसे ही पंखे का स्विच ऑन किया छत पर लगा पंखा भरभराकर नीचे गिर गया। यह देख महिलाकर्मी दहशत में आ गई और दौड़ते हुए सीएमएस डां. रितु कात्याल के पास पहुंची। आरोप है कि स्वास्थ्यकर्मी ने जब सीएमएस को घटनाक्रम से अवगत कराया तो उन्होंने उसे हड़काते हुए भगा दिया।
उसकी हालत और खराब हो गई और बेहोश हो गई। आरोप है कि सीएमएस उसे इसी हालत में छोड़कर आफिस से बाहर निकल गई। कुछ देर बाद महिला के पति को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंच गया। महिला का आरोप है कि उसे वार्ड में भर्ती कराने के लिए अस्पताल ने स्टेचर तक उपलब्ध नहीं कराया।
जिला महिला अस्पताल की सीएमएस ने बताया कि पंखा जर्जर होने की उन्हें जानकारी नहीं थी। अस्पताल में जहां भी विद्युत उपकरण लगे हैं उनके खराब होने की जानकारी मिलती है तो उसे तत्काल ठीक कराया जाता है। डाटा फी़डिंग रुम में जो पंखा गिरा है उसके खराब होने की जानकारी उन्हें नहीं थी। पीड़ित महिला ने इसकी सूचना ट्यूटर के माध्यम से मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, जिलाधिकारी एवं सीएमओ से की है।
यह भी पढ़ें- बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा, दम घुटने से दो भक्तों की मौत, कई अस्पताल में भर्ती
