बदायूं: बंदरों के हमले से छत से गिरी महिला, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, सहसवान (बदायूं)। यूपी के बदायूं जनपद में बंदरों का आतंक कम नहीं हो रहा है। बंदरों के हमले से लोगों की मौत तक हो रही है। इसके बाद भी जिला प्रशासन चेत नहीं रहा है। कोतवाली सहसवान क्षेत्र के मोहल्ला सैफुल्लागंज निवासी एक महिला प्रशासन की अनदेखी का शिकार बन गई। दो दिन …

अमृत विचार, सहसवान (बदायूं)। यूपी के बदायूं जनपद में बंदरों का आतंक कम नहीं हो रहा है। बंदरों के हमले से लोगों की मौत तक हो रही है। इसके बाद भी जिला प्रशासन चेत नहीं रहा है।

कोतवाली सहसवान क्षेत्र के मोहल्ला सैफुल्लागंज निवासी एक महिला प्रशासन की अनदेखी का शिकार बन गई। दो दिन पहले महिला अपने घर की छत पर गई थी। बंदरों के झुंड के हमले से वह छत से नीचे गिर गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

दरअसल, मोहल्ला निवासी रामप्यारी (48) पत्नी सामेंद्र सोमवार को कपड़े सुखाने के लिए अपने घर की छत पर गई थीं। बंदरों के झुंड ने रामप्यारी को घेर लिया और घुड़की देने लगे। बंदरों से बचने को रामप्यारी पीछे हटीं और छत से नीचे जा गिरीं। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

परिजनों ने रामप्यारी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान रामप्यारी की मौत हो गई। कस्बावासियों का कहना है कि बंदरों का आतंक होने के बाद भी प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

ये भी पढ़ें : बरेली: बंदरों के हमले से छत से गिरा युवक, हालत गंभीर

संबंधित समाचार