मथुरा: शुक्रवार को 5249 वीं बार फिर होगा अजन्में का जन्म

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, मथुरा। अपने अराध्य श्रीकृष्ण के 5249 वें जन्मोत्सव को लेकर श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। 19 अगस्त को प्रात: से देर रात तक कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी रहेगी। तैयारियों के संबंध में श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने जानकारी दी। सेवा संस्थान के मीडिया प्रभारी कपिल शर्मा ने बताया …

अमृत विचार, मथुरा। अपने अराध्य श्रीकृष्ण के 5249 वें जन्मोत्सव को लेकर श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। 19 अगस्त को प्रात: से देर रात तक कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी रहेगी। तैयारियों के संबंध में श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने जानकारी दी।

सेवा संस्थान के मीडिया प्रभारी कपिल शर्मा ने बताया कि 19 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्म महाभिषेक कार्यक्रम श्रीभागवत भवन मंदिर में
होगा। उन्होंने बताया कि प्रात: 5.30 बजे शहनाई एवं नगाड़ों के वादन के साथ भगवान की मंगला आरती होगी। प्रात: बजे पुष्पांजलि कार्यक्रम होगा। इसके बाद रात 11 बजे से श्रीगणपति एवं नवग्रह स्थापना पूजन, रात 11.55 तक कमल पुष्प एवं तुलसीदल से सहस्त्रार्चन, रात 11.59 बजे प्राकट्य दर्शन हेत पट बंद हो जाएंगे। इसके बाद 12 बजे से 12.05 तक प्राकट्य दर्शन और आरती, रात 12.05 बजे से 12.20 तक पयोधर महाअभिषेक, रात 12.20 से 12.40 तक रजत कमल पुष्प में विराजमान ठाकुरजी का जन्म महाभिषेक होगा।

रात12.40 से 12.50 तक श्रृंगार आरती एवं रात 1.25 से 1.30 बजे तक शयन आरती होगी। उन्होंने बताया कि जन्मभूमि के अंदर एवं
परिसर के बाहर से श्रद्धालु जिस दिशा से जन्मभूमि के दर्शन करेंगे वहीं से उनको अद्भुत छटा की अनुभूति होगी। इस वर्ष प्रयास रहेगा कि श्रीगर्भ गृह की भीतरा भाग को तो कारागार का स्वरुप प्रदान किया जाए साथ ही श्रीगर्भ गृह के बाहरी भाग श्रीकृष्ण चबूतरा को भी गर्भ गृह के प्राचीन वास्तु अथवा मूलरूप में बिना कोई परिवर्तन किए कारागार का स्वरुप प्रदान किया जाए।

संस्थान के सदस्य गोपेश्नर नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि देश विदेश से आने वाले श्रद्धालु कंस के कारागार में जन्में ठाकुरजी को उसी स्वरुप के दर्शन के भाव से आ रहे हैं। अद्भुत छटा को देखकर रोमांचित हो जाएंगे। साथ ही पर्व के अनुकूल प्रकाश का संयोजन भी गर्भगृह की भव्यता एवं दिव्यवता में वृद्धि करेगा।

ये भी पढ़ें- मथुरा: जन्माष्टमी पर तीन नई ट्रेनों का होगा संचालन, इन ट्रेनों का रहेगा ठहराव

 

संबंधित समाचार