Bipasha Basu Pregnancy : बिपाशा-करण के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, एक्ट्रेस ने बेबी बंप के साथ शेयर की तस्वीरें

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु मां बनने वाली हैं। जी हां, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर जल्द ही घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है, जिसको लेकर दोनों काफी एक्साइटेड हैं। बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर प्रेग्नेंसी की खबर को कंफर्म कर दिया है। एक्ट्रेस नई पोस्ट में अपना …

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु मां बनने वाली हैं। जी हां, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर जल्द ही घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है, जिसको लेकर दोनों काफी एक्साइटेड हैं। बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर प्रेग्नेंसी की खबर को कंफर्म कर दिया है। एक्ट्रेस नई पोस्ट में अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। बिपाशा संग उनके हसबैंड करण सिंह ग्रोवर ने भी रोमांटिक पोज दिए हैं। दोनों की तस्वीरों को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं।

बिपाशा ने बेबी बंप की फोटोज शेयर करते एक्ट्रेस ने लिखा- एक नया टाइम, नया फेज…एक नई रोशनी ने हमारी जिंदगी में एक नया शेड जोड़ दिया है। ये पहले से भी ज्यादा कंप्लीट कर रहा है। हमने अलग-अलग अपनी जिंदगी की शुरुआत की थी और फिर हम दोनों एक दूसरे से मिले और तब से हम साथ हैं।

 

 

बिपाशा ने अपनी पोस्ट में आगे  लिखा- सिर्फ दो लोगों के लिए इतना प्यार बहुत ज्यादा है। ये हमें अनफेयर लगता है..इसलिए जल्द ही हम दो से तीन होने वाले हैं। हमारा बेबी जल्द ही हमें ज्वॉइन करने वाला है। बिपाशा ने आगे अपनी पोस्ट में फैंस का उनके बेशुमार प्यार के लिए शुक्रिया अदा किया है। बिपाशा ने आगे लिखा- इतने प्यार के लिए आप सभी का शुक्रिया। आपकी दुआएं और गुड विशेज हमेशा हमारा पार्ट रहेंगी। हमारी जिंदगी का हिस्सा बनने के लिए शुक्रिया।

बिपाशा बसु तस्वीरों में व्हाइट शर्ट में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने शर्ट के बटन को अनबटन करके अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है। एक तस्वीर में करण बिपाशा के बेबी बंप को प्यार से Kiss करते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी फोटो में करण ने बिपाशा के बेबी बंप पर प्यार से अपने हाथ रखा है। बिपाशा और करण दोनों ही व्हाइट शर्ट में ट्विनिंग कर रहे हैं। तस्वीरों में कपल की केमिस्ट्री देखने लायक है।

ये भी पढ़ें : यश कुमार की फिल्म मिट्टी का फर्स्ट लुक रिलीज, दर्शकों का मिल रहा है भरपूर प्यार

संबंधित समाचार