अमरोहा: धूमधाम से मनाई गई स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ, अमृत महोत्सव के तहत जगह-जगह हुए कार्यक्रम
अमरोहा। जिलेभर में स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाई गई। जिलाधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण कर सभी जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें दी। ध्वजारोहण के बाद जिलाधिकारी सहित अन्य उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों ने एक ही स्वर में राष्ट्रगान तथा झंडे को …
अमरोहा। जिलेभर में स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाई गई। जिलाधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण कर सभी जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें दी। ध्वजारोहण के बाद जिलाधिकारी सहित अन्य उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों ने एक ही स्वर में राष्ट्रगान तथा झंडे को एक साथ सलामी दिया।
इस अवसर पर कन्या गुरुकुल चोटीपुरा महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा राष्ट्र बन्दना , मातृभूमि तेरी जय हो सदा विजय हो ,सरदार हमीदी गर्ल्स कॉलेज द्वारा हम सब भारतीय हैं ,राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा सलाम उन शहीदों को जो खो गए जैसे, विभिन्न कलाओं में देश भक्ति परक गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोहा।
स्वतंत्रता दिवस की पावन बेला पर जिलाधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम आजादी के 75 वर्ष मना रहे हैं आजादी नहीं मिलने तक हमें कितनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा यह भुलाया नही जा सकता।
सरकार द्वारा देश भक्ति की भावना जागृत करने के लिए यह आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का जो निर्णय लिया है वह बहुत ही सराहनीय कदम है हमारी आने वाली पीढ़ी भी क्रांतिकारियों के त्याग और बलिदान को जान सकेंगे की कितनी कठोर परिश्रम और संघर्ष के द्वारा हमें यह आजादी मिली है। कहा कि घर घर में तिरंगा फहराया जा रहा है।
तिरंगा की लहर पूरे जनपद में दौड़ रही है जनपद में 520000 झंडा फहराये जा रहे हैं। कहा की आज का दिन संकल्प का दिन है जिसके लिए सभी को संकल्पित होकर देश के विकास का मार्ग प्रशस्त करना होगा। इस दौरान डीएम ने भूतपूर्व सैनिको व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को फूल-माला व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण किया और कलेक्ट्रेट परिसर स्थित शहीद स्मारक स्थल पर शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जिला क्रीड़ा अधिकारी द्वारा आयोजित मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
ये भी पढ़ें:- बदायूं: BJP कार्यालय पर भाजपाइयों ने फहराया तिरंगा, बीएल वर्मा ने दी शुभकामनाएं
