बहराइच: स्वतंत्रता दिवस पर जिले में शान से फहरा तिरंगा, मनाया आजादी का जश्न

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बहराइच। स्वतंत्रता दिवस सोमवार को जिले भर में मनाया गया। स्कूलों में प्रभात फेरी के साथ अन्य देश भक्ति के सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। तिरंगा झंडा के साथ आटो संघ ने शहर में रैली निकाली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रविवार को आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर कलेक्ट्रेट में सोमवार को जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने …

बहराइच। स्वतंत्रता दिवस सोमवार को जिले भर में मनाया गया। स्कूलों में प्रभात फेरी के साथ अन्य देश भक्ति के सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। तिरंगा झंडा के साथ आटो संघ ने शहर में रैली निकाली।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रविवार को आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर कलेक्ट्रेट में सोमवार को जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने झंडा रोहन करते हुए तिरंगे को सलामी दी। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी, भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष श्याम करण ने कार्यकर्ताओं के साथ झंडारोहण किया। इसके अलावा नगर पालिका, नगर पंचायत, तहसील में आजादी का जश्न अधिकारियों के साथ कर्मचारियों ने मनाया।

नगर पंचायत पयागपुर मे 75 वा आजादी का जश्न उपजिलाधिकारी/अधिशाषी अधिकारी दिनेश कुमार ने झंडारोहण कर कार्यक्रम की शुरुवात की। झंडारोहण के बाद समस्त कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान व भारत माता की जय, वन्दे मातरम्, अमर शहीदों के सम्मान मे जयकारा लगाया गया। इस दौरान भाजपा मण्डल महामंत्री अजीत शुक्ला, कार्यालय सहायक जितेंद्र कुमार, कौशल त्रिपाठी, शोभित पाण्डेय शामिल रहे। फूस की झोपड़ी में बने प्राथमिक विद्यालय बिछिया के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली।

इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रबंधक माहे अंजुम ने झंडारोहण किया। एसएसबी 70वीं बटालियन की रामपुरवा, बर्दिया समेत अन्य चौकियों पर झंडा फहराने के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। मिहिपुरवा ब्लॉक के सुजौली में प्रतिज्ञा महिला संगठन रमपुरवा की ओर से महिलाओं ने प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान मालती देवी, लज्जावती, मीना देवी समेत अन्य मौजूद रहे।

पढ़ें-उत्तराखंड: 76वें स्वतंत्रता दिवस पर बिखरे देशभक्ति के रंग, प्रभातफेरी निकालकर शहीदों को किया याद…देखें तस्वीरें और वीडियो

संबंधित समाचार