अमरोहा : कैबिनेट मंत्री ने कहा क्रांतिकारियों ने प्राणों की बाजी लगाकर दिलाई आजादी
अमरोहा,अमृत विचार। राणा सिंह मेमोरियल सिख इंटर कॉलेज खंडसाल कला में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। पंचायती राज कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने शहीदों को नमन करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के पहले और देश के विभाजन के बाद की परिस्थितियां देश में क्या रही हैं।हमारे देश में …
अमरोहा,अमृत विचार। राणा सिंह मेमोरियल सिख इंटर कॉलेज खंडसाल कला में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। पंचायती राज कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने शहीदों को नमन करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के पहले और देश के विभाजन के बाद की परिस्थितियां देश में क्या रही हैं।हमारे देश में उस समय विकास की स्थिति क्या रही है, यह सब जान सकें।
आजादी के बाद और विभाजन के बाद भारत की स्थिति बड़ी ही दयनीय थी। क्रांतिकारियों ने हमें किस प्रकार देश को स्वतंत्र कराकर महत्वपूर्ण योगदान दिया है। विधायक राजीव तरारा ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव आज हम मना रहे हैं। यह बड़े गर्व की बात है।

शिक्षक विधायक हरी सिंह ढिल्लो ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी, एसपी आदित्य लांग्हे, विजय पाल चौधरी, उप जिला अधिकारी सदर, नौगांवा सादात, जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रबंधक हरेंद्र सिंह ढिल्लो, भाजपा जिला उपाध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह, ब्लाक प्रमुख गुरेंद्र सिंह ढिल्लो, चरण सिंह, नदीम जैदी, चौधरी भूप सिंह, कैलाश त्यागी, अतुल चौधरी, शुभम चौधरी, रामरतन जाटव, कैलाश गुर्जर आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:-अमरोहा: पत्थर वाली मस्जिद में लहराया तिरंगा
