लखनऊ : मूवी लाल सिंह चड्ढा के खिलाफ हिंदू महासभा ने किया प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। अखिल भारत हिंदू महासभा ने लाल सिंह चड्ढा मूवी के खिलाफ राजधानी के महानगर थाने के बाहर प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ता स्थानीय उमराव माॅल तक जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। चार घंटे बाद मामला शांत होने पर उन्हें छोड़ दिया गया। पूर्वघोषित कार्यक्रम के तहत …

लखनऊ, अमृत विचार। अखिल भारत हिंदू महासभा ने लाल सिंह चड्ढा मूवी के खिलाफ राजधानी के महानगर थाने के बाहर प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ता स्थानीय उमराव माॅल तक जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। चार घंटे बाद मामला शांत होने पर उन्हें छोड़ दिया गया।

पूर्वघोषित कार्यक्रम के तहत हिंदू महासभा के कार्यकर्ता मूवी-शो के टाइम करीब चार बजे उमराव सिनेमा जाने के लिए निकले। पुलिस को भनक लगते ही गोल मार्केट चौराहे के निकट कार्यकर्ताओं से वार्ता की गई और उन्हें रोककर थाने ले जाया गया। थाने के बाहर कुछ देर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कहा कि ‘जिन अभिनेताओं को भारत देश में रहने में डर लगता है, अब वक्त आ गया है कि हमें उनकी फिल्मों का बहिष्कार करना होगा।’

एसओ महानगर केशव कुमार तिवारी ने बताया कि प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी वह अन्य कार्यकर्ताओं ने उमराव माॅल जाने का ऐलान किया था, एहतियातन उन्हें कुछ देर थाने पर रोक हिरासत में ले लिया गया। कार्यकर्ताओं के मान जाने पर देर शाम उन्हें छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें –मुरादाबाद : महाराजा अग्रसेन और कौशल्या कन्या इंटर कॉलेज ने जीता फाइनल

संबंधित समाचार