अयोध्या में बढ़ी सतर्कता, प्रवेश मार्गों पर ली जा रही वाहनों की तलाशी
अयोध्या। सहारनपुर में आतंकी के गिरफ्तार होने व स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर अयोध्या में सतर्कता बढ़ा दी गई है। अयोध्या आने वाली सभी प्रवेश मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। सभी सुरक्षा प्वाइंट पर जवानों को अलर्ट कर दिया गया है। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जा रही है। राम मंदिर के कारण अयोध्या …
अयोध्या। सहारनपुर में आतंकी के गिरफ्तार होने व स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर अयोध्या में सतर्कता बढ़ा दी गई है। अयोध्या आने वाली सभी प्रवेश मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। सभी सुरक्षा प्वाइंट पर जवानों को अलर्ट कर दिया गया है। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जा रही है।
राम मंदिर के कारण अयोध्या की संवेदनशीलता हमेशा बनी रहती है। ऐसे में एक कड़ा सुरक्षा घेरा राम नगरी के चारों तरफ प्रशासन के द्वारा बनाया गया है। आजादी के अमृत महोत्सव में किसी तरीके का विघ्न ना हो इसलिए अयोध्या पुलिस ने राम नगरी में प्रवेश करने वाले हर वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया।
दो व चार पहिया वाहन चेक किए जा रहे हैं। रामनगरी में प्रत्येक चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। दो शिफ्ट में सुरक्षाबलों की तैनाती की जा रही है। इतना ही नहीं एटीएस और बम डिस्पोजल दस्ता भी सक्रिय है।
अयोध्या सीओ राजेश तिवारी ने बताया कि अयोध्या के सभी प्रवेश द्वारों पर चेकिंग की जा रही है। आने जाने वाली गाड़ियों की तलाशी और पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी से निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है।
पढ़ें-स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्य सचिव ने किया स्थलीय निरीक्षण
