बांदा नाव हादसे में बढ़ा मृतकों का आंकड़ा, अब तक 11 शव बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र में दो दिन पहले यमुना नदी में एक नाव डूबने की दुर्घटना में आठ और लोगों के शव बरामद कर लिये गये हैं। पुलिस ने शनिवार को बताया कि इसके साथ ही इस दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़ककर 11 हो गई है। पुलिस का …

बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र में दो दिन पहले यमुना नदी में एक नाव डूबने की दुर्घटना में आठ और लोगों के शव बरामद कर लिये गये हैं। पुलिस ने शनिवार को बताया कि इसके साथ ही इस दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़ककर 11 हो गई है।
पुलिस का दावा है कि नाव पलटने से डूबने के बाद चार लोग अभी लापता हैं।

बांदा के पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने शनिवार को बताया कि गुरुवार को सीमावर्ती फतेहपुर जिले से बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र के मरका गांव की ओर आ रही 32 यात्रियों से भरी नाव यमुना नदी में डूब गई। जिसमें अब तक 17 लोगों को बचा लिया गया है। घटना के बाद तीन शव बरामद किए गए थे।

इनमें दाे महिलायें और एक बच्चा शामिल था। उसी समय से चल रहे बचाव अभियान के दौरान गोताखोरों ने शनिवार को 8 और शव बरामद किये। जिससे घटना में मृतकों की संख्या 11 हो गई। अभी चार अन्य की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि नौका में सवार लोगों की छानबीन की जा रही है। यमुना नदी में एनडीआरएफ , एसडीआरएफ जल पुलिस व स्थानीय पुलिस व गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें:-बांदा में बड़ा हादसा: यमुना नदी में पलटी नाव, चार की मौत, कई लापता…सीएम योगी ने जताया दुख

संबंधित समाचार