बरेली: दो दिन छाए रहेंगे आंशिक बादल, उमस करेगी बेचैन, इस दिन बारिश के आसार
बरेली, अमृत विचार। जिले में शुक्रवार को दिनभर धूप निकलने से उमस रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सोमवार व मंगलवार को बारिश की संभावना है। वहीं, रक्षाबंधन के दूसरे दिन उमस भरी गर्मी ने यात्रा के दौरान बहनों को जरूर परेशान किया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर दर्ज किया गया। करीब शाम 4 …
बरेली, अमृत विचार। जिले में शुक्रवार को दिनभर धूप निकलने से उमस रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सोमवार व मंगलवार को बारिश की संभावना है। वहीं, रक्षाबंधन के दूसरे दिन उमस भरी गर्मी ने यात्रा के दौरान बहनों को जरूर परेशान किया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर दर्ज किया गया। करीब शाम 4 बजे के बाद ही धूप की तपिश कम होने के बाद लोगों को थोड़ी राहत मिली, पिछले कई दिनों से तापमान के पारा में लगातार-उतार-चढ़ाव जारी है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शुक्रवार को जिले में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि रविवार से मंगलवार तक बारिश के आसार लग रहे हैं। जबकि बुधवार को मौसम साफ रहेगा। हालांकि इस दौरान अधिकतम तापमान औसतन 32 डिग्री व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
यह भी पढ़ें- बरेली में कोरोना ने लगाया शतक, फिर मिले आठ पॉजिटिव मामले
