शाहजहांपुर: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। शहर में सतवां गांव में विवाहिता ने एक कमरे में पंखे के कुंडे से दुपट्टे का फंदा गले में डालकर जान दे दी। सदर बाजार पुलिस पहुंची और शव को नीचे उतारा। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर मार डालने का आरोप लगाया है। उन्होंने ससुराल वालों के खिलाफ थाने पर …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। शहर में सतवां गांव में विवाहिता ने एक कमरे में पंखे के कुंडे से दुपट्टे का फंदा गले में डालकर जान दे दी। सदर बाजार पुलिस पहुंची और शव को नीचे उतारा। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर मार डालने का आरोप लगाया है। उन्होंने ससुराल वालों के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है।

सदर बाजार थाना क्षेत्र के गांव सतवां निवासी प्रकाश वर्मा की पत्नी 25 वर्षीया रीता वर्मा का शुक्रवार की सुबह सात बजे एक कमरे में दुपट्टे से शव लटका मिला है। मृतका के पति का कहना है कि उसने फांसी लगाकर जान दी है। उसने फांसी क्यों नहीं लगायी है, कुछ पता नहीं।

उधर मृतका के पिता फूल चंद निवासी गढ़ी पश्चिमी ने बताया कि गांव से सुबह नौ बजे एक व्यक्ति ने फोन किया कि रीता ने फांसी लगा ली है। वह खबर सुनकर परिवार वालों के साथ बेटी की ससुराल गए। उसकी बेटी का शव कमरे में लटका हुआ था। वह सदर बाजार थाने पर सूचना देने के बाद वापस गए तो ससुराल घर से गायब हो गए थे।

उन्होंने पुलिस को बताया कि तीन साल पहले रीता की शादी की थी। ससुराल वाले चार पहिया वाहन और वाशिंग मशीन की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुराल वाले उसकी बेटी को प्रताड़ित किया करते थे और आए दिन जान से मारने की धमकी दिया करते थे।

उसका आरोप है कि ससुराल वालो ने रात उसकी बेटी को मारडाला और पंखे के कुंडे से दुपट्टे से लटका दिया है। पुलिस ने विवाहित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: मायके पहुंचने से पहले महिला हुई हादसे का शिकार, मौत

संबंधित समाचार