लखनऊ : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
लखनऊ, अमृत विचार। सरकार की तरफ से हर घर तिरंगा अभियान को लेकर रोज तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। अभियान के तहत पूरे उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 1918 मंडलों में पार्टी के सांसद, विधायक और मंत्री महापुरुषों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की मूर्तियों पर माल्यार्पण और साफ-सफाई करेंगे। इसी क्रम में लखनऊ …
लखनऊ, अमृत विचार। सरकार की तरफ से हर घर तिरंगा अभियान को लेकर रोज तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। अभियान के तहत पूरे उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 1918 मंडलों में पार्टी के सांसद, विधायक और मंत्री महापुरुषों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की मूर्तियों पर माल्यार्पण और साफ-सफाई करेंगे।
इसी क्रम में लखनऊ में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आज डिप्टी सीएम बृजेश पाठक हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पहुंचे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा की साफ सफाई करने के बाद माल्यार्पण किया।
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा की आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर पीएम मोदी के आवाहन पर पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता घरों से निकलकर के तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं और इसमें आम जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। जाति, धर्म, संप्रदाय को छोड़कर के लोग तिरंगा यात्रा में शामिल हो रहे हैं। 15 अगस्त को ऐतिहासिक दिन होगा जब पूरा प्रदेश और देश तिरंगामय होगा। आज हम कार्यकर्त्ता घरों से निकले हैं, जो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हैं उन सभी की प्रतिमाओं की साफ सफाई, माल्यार्पण कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें –करीना कपूर ने ट्विटर पर न होने की बताई यह बड़ी वजह
