CWG 2022 : कॉमनवेल्थ गेम्स का आज फाइनल-डे, पीवी सिंधु-लक्ष्य सेन से गोल्ड की उम्मीद, देखें शेड्यूल
बर्मिंघम। इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले जा रहे 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स का आज (8 अगस्त) आखिरी दिन है। इस दिन भारत के पास पांच गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका होगा। सबसे ज्यादा नजरें भारतीय बैडमिंटन स्टार्स पर रहेंगी। बैडमिंटन खिलाड़ी आखिरी दिन तीन गोल्ड दिला सकते हैं। महिला सिंगल्स में पीवी सिंधु …
बर्मिंघम। इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले जा रहे 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स का आज (8 अगस्त) आखिरी दिन है। इस दिन भारत के पास पांच गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका होगा। सबसे ज्यादा नजरें भारतीय बैडमिंटन स्टार्स पर रहेंगी। बैडमिंटन खिलाड़ी आखिरी दिन तीन गोल्ड दिला सकते हैं। महिला सिंगल्स में पीवी सिंधु और पुरुष सिंगल्स में लक्ष्य सेन का फाइनल मुकाबला है। इसके अलावा पुरुष डबल्स में सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के फाइनल मुकाबले में दावेदारी पेश करेंगे।
राष्ट्रमंडल खेलों में सोमवार को 11वें दिन भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है.. (भारतीय समयानुसार)
बैडमिंटन:
महिला एकल स्वर्ण पदक मैच: पीवी सिंधु – 1:20 बजे
पुरुष एकल स्वर्ण पदक मैच: लक्ष्य सेन – 2:10 बजे
पुरुष युगल स्वर्ण पदक मैच: सात्विक साईराज रंकीरेड्डी / चिराग शेट्टी – दोपहर 3:00 बजे
हॉकी:
पुरुषों का स्वर्ण पदक मैच: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – शाम 5:00 बजे
टेबल टेनिस
पुरुष एकल कांस्य पदक मैच: जी साथियान – 3:35 बजे पुरुष एकल स्वर्ण पदक मैच: अचंता शरथ कमल – 4:25 बजे।
ये भी पढें : CWG 2022: निखत जरीन ने जीता बॉक्सिंग में गोल्ड, भारत को मिला 48वां मेडल
