बाराबंकी: हर घर तिरंगा लहराने के लिए सड़क पर उतरी पुलिस, झंडा फहराने के नियम से लोगों को कराया अवगत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। आजादी की 75वीं वर्षगांठ को भव्य रूप से मनाने के लिए कोतवाली राम सनेही घाट की पुलिस ने शनिवार को क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया। कोतवाल विनोद बाबू मिश्रा ने लोगों से अपने घर पर तिरंगा लहराने की अपील किया। वरिष्ठ उप निरीक्षक अखिलेश प्रजापति ने कहा कि हमें अपने प्रतिष्ठान, घर एवं …

बाराबंकी। आजादी की 75वीं वर्षगांठ को भव्य रूप से मनाने के लिए कोतवाली राम सनेही घाट की पुलिस ने शनिवार को क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया। कोतवाल विनोद बाबू मिश्रा ने लोगों से अपने घर पर तिरंगा लहराने की अपील किया। वरिष्ठ उप निरीक्षक अखिलेश प्रजापति ने कहा कि हमें अपने प्रतिष्ठान, घर एवं कार्यालय पर तिरंगा लगाकर आजादी के अमृत महोत्सव को भव्य रूप से मनाना चाहिए।

स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत, त्याग व उनके संघर्ष की बदौलत हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। हर घर तिरंगा फहराने के नियम,तिरंगा अधिनियम आदि के बारे में जागरूक किया। पुलिस टीम के उप निरीक्षक शिव सागर तिवारी, आलोक सिंह ,राम बदन राम,घनश्याम वर्मा,ब्रह्मानंद यादव,प्रदीप सिंह,विनोद सोनकर सिपाही यसवंत यादव,दुर्गश मिश्र,तरुण ,सतेंद्र गुप्ता सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रधान डाकघर से रिकाबगंज तक निकला प्रभात फेरी

संबंधित समाचार