बहराइच: नगर पालिका कर्मियों ने बीच सड़क पर जलाया कूड़ा, धुंआ और सड़ांध से परेशान रहे लोग
बहराइच। स्वच्छता अभियान में आगे रहने के चक्कर में नपाप कर्मी शहर को पर्यावरण की ओर धकेल रहे हैं। शनिवार को बीच शहर में नगर पालिका के कर्मियों ने कूड़ा एकत्रित कर उसे जला दिया। जिससे लोगों को काफी दिक्कत हुई। लोग नगर पालिका के कार्य को लेकर नाराज दिखे। नगर पालिका परिषद बहराइच के …
बहराइच। स्वच्छता अभियान में आगे रहने के चक्कर में नपाप कर्मी शहर को पर्यावरण की ओर धकेल रहे हैं। शनिवार को बीच शहर में नगर पालिका के कर्मियों ने कूड़ा एकत्रित कर उसे जला दिया। जिससे लोगों को काफी दिक्कत हुई। लोग नगर पालिका के कार्य को लेकर नाराज दिखे। नगर पालिका परिषद बहराइच के कर्मचारियों की लापरवाही आए दिन सामने आ रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वच्छता को लेकर कड़ा रुख अपनाए हैं तो दूसरी ओर नगर पालिका के कर्मचारी उसकी आदेश की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। शनिवार को स्टील गंज बाजार में नगर पालिका कर्मियों ने कूड़ा एकत्रित किया। इसके बाद उसे वहीं पर जला दिया गया।
जबकि नियम है कि कूड़ा एकत्रित कर उसे शहर से दूर बाहर डंप करना चाहिए। कूड़ा जलाए जाने से आसपास मौजूद लोग परेशान दिखे। पॉलिथीन जलने से लोगों सांस लेने में दिक्कत हुई। साथ ही पर्यावरण प्रदूषित होने लगा। क्षेत्र के लोगों ने इसकी शिकायत अधिशाषी अधिकारी के साथ एडीएम से भी की है।
यह भी पढ़ें:-हल्की बारिश में ही खुली बलिया नगर पालिका की पोल, कई मोहल्लों में हुआ जल जमा
