मुरादाबाद : बच्चों ने तिरंगे की शान बढ़ाने के लिए बनाई कलाकृतियां

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। नगर क्षेत्र के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं में भी आजादी के अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान उल्लास है। शुक्रवार को शहर के कई स्कूलों के छात्र छात्राओं ने अपने हाथ से तिरंगा की कलाकृतियों को बनाकर प्रदर्शित किया। अपने घरों पर तिरंगा फहराने के …

मुरादाबाद, अमृत विचार। नगर क्षेत्र के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं में भी आजादी के अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान उल्लास है। शुक्रवार को शहर के कई स्कूलों के छात्र छात्राओं ने अपने हाथ से तिरंगा की कलाकृतियों को बनाकर प्रदर्शित किया। अपने घरों पर तिरंगा फहराने के अलावा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दिलाया।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के महानगर अध्यक्ष राहुल शर्मा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियां परिषदीय स्कूलों में बहुत उत्साह के साथ चल रहा है। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट स्कूलों के बच्चों के द्वारा आकर्षक ढंग से बनाई कलाकृतियां सराहनीय है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्ध प्रिय सिंह ने भी बच्चों के उल्लासपूर्ण सहभागिता की सराहना की। शिक्षकों से हर छात्र के घर पर तिरंगा फहराना सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा। अपने आसपास के घरों में पहुंचकर अभिभावकों को जागरूक करने के लिए कहा।

ये भी पढ़ें:- जर्मनी के स्वास्थ्य मंत्री कोविड-19 से संक्रमित, फुली वैक्सीनेटेड होने के बाद भी बने वायरस का ‘शिकार’

संबंधित समाचार