‘हर घर तिरंगा’ अभियान का वीडियो और थीम गाना लांच, बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार आए नजर
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन समेत कई सितारे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के वीडियो एवं थीम गाना में नजर आये। इस साल हमारा देश की आजादी के 75 साल पूरे कर लेगा। इस अवसर को खास बनाने के लिए सरकार की तरफ से ‘अमृत महोत्सव’ का ऐलान किया गया है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान …
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन समेत कई सितारे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के वीडियो एवं थीम गाना में नजर आये। इस साल हमारा देश की आजादी के 75 साल पूरे कर लेगा। इस अवसर को खास बनाने के लिए सरकार की तरफ से ‘अमृत महोत्सव’ का ऐलान किया गया है।
‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत कर दी गयी है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का वीडियो एवं थीम सॉन्ग लॉन्च किया गया है। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन, आशा भोंसले, अनुपम खेर सहित बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं।गाने में फिल्म जगत के दिग्गज कलाकारों से लेकर क्रिकेटर एवं एथलीट्स को भी शामिल किया गया है।
Har Ghar Tiranga…Ghar Ghar Tiranga…
Celebrate our Tiranga with this melodious salute to our Tricolour , the symbol of our collective Pride & Unity as our Nation completes 75 years of independence ??#HarGharTiranga #AmritMahotsav pic.twitter.com/ECISkROddI— Ministry of Culture (@MinOfCultureGoI) August 3, 2022
गीत की शुरुआत में ही अमिताभ बच्चन तिरंगे को सलाम करते नजर आते हैं। इस गाने में सोनू निगम, आशा भोंसले ने भी अपनी आवाज दी है। गीत के वीडियो में कीर्ति सुरेश और प्रभास भी नजर आये।2.20 मिनट के इस गाने में पूरे देश को एक साथ पिरोने की कोशिश की गई है। अनुष्का शर्मा भी अपने पति विराट कोहली के साथ नजर आ रही हैं।
पढ़ें-पीएम मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भाजपा ने खोला सुविधा केंद्र
