केरल: अदालत ने लेखक की गिरफ्तारी पर शुक्रवार तक के लिए लगाई रोक 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कोझिकोड़ (केरल)। केरल के कोझिकोड़ की एक अदालत ने बुधवार को यौन उत्पीड़न के मामले में लेखक व सामाजिक कार्यकर्ता सिविक चंद्रन की गिरफ्तारी पर शुक्रवार तक के लिए रोक लगा दी। अदालत ने कहा कि वह उनकी जमानत याचिका पर शुक्रवार को निर्णय लेगी। चंद्रन दो मामलों में आरोपी हैं। एक मामले में अनुसूचित …

कोझिकोड़ (केरल)। केरल के कोझिकोड़ की एक अदालत ने बुधवार को यौन उत्पीड़न के मामले में लेखक व सामाजिक कार्यकर्ता सिविक चंद्रन की गिरफ्तारी पर शुक्रवार तक के लिए रोक लगा दी। अदालत ने कहा कि वह उनकी जमानत याचिका पर शुक्रवार को निर्णय लेगी। चंद्रन दो मामलों में आरोपी हैं।

एक मामले में अनुसूचित जनजाति समुदाय से संबंध रखने वाली एक लेखिका ने उनपर अप्रैल में यहां हुई पुस्तक प्रदर्शनी के दौरान यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था जबकि दूसरे मामले में एक युवा लेखिका ने फरवरी 2020 में हुई पुस्तक प्रदर्शनी के दौरान यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने चंद्रन के खिलाफ मामले दर्ज कर लिए थे, लेकिन पहला मामला दर्ज होने के बाद से उनके फरार होने के चलते गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। चंद्रन को पहले मामले में मंगलवार को जमानत दे दी गई थी।

ये भी पढ़ें – गुजरात: सुरेंद्रनगर में पांच बच्चों की नहाते समय डूबने से मौत

संबंधित समाचार