अयोध्या: दबंगों ने महिला को पीटा, भाई को भी किया अधमरा, आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या। कुमारगंज थाना क्षेत्र के इटौंजा गांव में दबंगों द्वारा एक महिला को बर्बरता पूर्वक पीटे जाने का मामला प्रकाश में आया है। घायल महिला के भाई ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में आठ लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। कुमारगंज थाना क्षेत्र …

अयोध्या। कुमारगंज थाना क्षेत्र के इटौंजा गांव में दबंगों द्वारा एक महिला को बर्बरता पूर्वक पीटे जाने का मामला प्रकाश में आया है। घायल महिला के भाई ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में आठ लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।

कुमारगंज थाना क्षेत्र के इटौंजा गांव निवासी बिलाल खां ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि विगत दिन उसकी बहन नसरीन बेगम को गांव के ही सफीक, शहरयार, सिरताज, इन्तजार, मोइद खान, असगर, तौसीर व इसरार एकजुट होकर आए और गाली देने लगे। बहन द्वारा विरोध किया गया तो उक्त लोगों ने लाठी-डंडों से जमकर मारा पीटा।

जब वह अपनी बहन के बचाव में दौड़ा तो उक्त लोगों ने उसे भी मारा पीटा। मारपीट के दौरान उक्त लोगों ने नसरीन बेगम को मार-मार कर मरणासन्न कर दिया, जिसका जिला अस्पताल में आज भी इलाज चल रहा है।

थानाध्यक्ष कुमारगंज विवेक कुमार सिंह ने बताया कि बिलाल खां की तहरीर पर बिरौली झाम पूरे इटौंजा गांव के सफीक, शहरयार, सिरताज, इन्तजार, मोइद खान, असगर, तौसीर व इसरार के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।

पढ़ें-बहराइच: रास्ते के विवाद में महिला को पीटा, गर्भपात, दंपत्ति पर मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार