लखनऊ: राजधानी के हर चौराहों पर फिर ई-रिक्शों का कब्जा, प्रतिबंधित रूटों पर भी रोक नहीं लगा पा रहे जिम्मेदार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। शहर की तमाम सड़कों पर जाम का सबसे बड़ा कारण बन रहे ई रिक्शों के लिए कई नियम बनाए गए हैं। लेकिन इन नियमों को दरकिनार कर ई-रिक्शा चालक सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। सभी चौराहों और मुख्य मार्गों पर इनका कब्जा है। बिना लाइसेंस और फिटनेस के ई रिक्शा राजधानी की सड़कों …

लखनऊ। शहर की तमाम सड़कों पर जाम का सबसे बड़ा कारण बन रहे ई रिक्शों के लिए कई नियम बनाए गए हैं। लेकिन इन नियमों को दरकिनार कर ई-रिक्शा चालक सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। सभी चौराहों और मुख्य मार्गों पर इनका कब्जा है। बिना लाइसेंस और फिटनेस के ई रिक्शा राजधानी की सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। यह हालत तब है जब राजधानी के दस रूटों पर ई रिक्शा प्रतिबंधित है।

दो महीने पहले चारबाग इलाके में आरटीओ, पुलिस, जिला प्रशासन, नगर निगम और अन्य विभाग के अधिकारियों ने मिल ई रिक्शा के खिलाफ अभियान चलाया था। लेकिन चंद रोज बाद फिर हालात वैसे ही हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार राजधानी की सड़कों पर अवैध ई रिक्शों का संचालन किया जा रहा है। 30 हजार से अधिक ई रिक्श सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इनमें मात्र पांच हजार के पास लाइसेंस है। दस हजार ई रिक्शा के पास फिटनेस का प्रमाण पत्र है। इसके अलावा सभी ई रिक्शा अवैध रूप से संचालित किये जा रहे हैं।

ई रिक्शा से जाम दूर करने को बनाए गए थे नियम

  1. – चौराहे से 50 मीटर की दूरी पर खड़े होंगे ई रिक्शा
  2. – जिनके नाम ई रिक्शा, उन्हें ही चलाने की छूट
  3. – विभिन्न इलाकों में ई रिक्शा को पीली लाइन के पीछे खड़े होने की व्यवसथा दी गई
  4. – फिटनेस प्रमाण पत्र अनिवार्य
  5. – बिना लाइसेंस के नहीं चला सकेंगे ई रिक्शा

बिना लाइसेंस के ई रिक्शा चलाते मिले तो पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया जायेगा। इसके लिए अभियान शुरू किया गया है। अनफिट ई रिक्शा के खिलाफ भी चालान किया जायेगा…संदीप कुमार पंकज, आरटीओ प्रवर्तन लखनऊ।

लोगों से बातचीत
शहर में जाम का सबसे बड़ा कारण ई रिक्शा है। एक तो यह बीच सड़क में चलते हैं और इनकी स्पीड बहुत कम है। ऐसे में इनके पीछे वाहनों की कतार लग जाती है…अरविंद पाठक।

शहर का कोई भी रूट ऐसा नहीं है जहां ई रिक्शा ने अतिक्रमण न कर रखा हो। इनके चालक भी बहुत गलत तरीके से वाहनों का संचालन करते हैं…प्रवीण कुमार।

ई रिक्शा को मुख्य मार्गों से हटा कर कालोनियों में शिफ्ट किया जाये तभी कुछ राहत मिल सकती है। हर इलाके में इनके कारण जाम लग रहा है…सुभान खान।

कौन सी सड़क ऐसी है जहां ई रिक्शा नहीं चल रहे हैं। इनकी संख्या अभी भी बढ़ रही है। चोरी की बिजली से चार्ज किये जाते हैं लेकिन कोई देखने वाला नहीं है…अरुण।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: ई-रिक्शा पलटने से आधा दर्जन लोग जख्मी, बेटे के जन्मदिन की तैयारी पर खरीदारी करने गया था परिवार

 

संबंधित समाचार