लखनऊ: सुरक्षा अधिकारी पति से ही असुरक्षित है पत्नी, पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, संवाददाता/ लखनऊ। गोमतीनगर के विपिनखंड स्थित रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में बतौर सुरक्षा अधिकारी तैनात मनीष शुक्ला की पत्नी ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। किसी भी अनहोनी के लिए पीड़िता ने पति को जिम्मेदार ठहराया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। …

अमृत विचार, संवाददाता/ लखनऊ। गोमतीनगर के विपिनखंड स्थित रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में बतौर सुरक्षा अधिकारी तैनात मनीष शुक्ला की पत्नी ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। किसी भी अनहोनी के लिए पीड़िता ने पति को जिम्मेदार ठहराया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पीड़िता स्नेहा शुक्ला गोमतीनगर के विपिनखंड में रहतीं हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति मनीष शुक्ला रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में बतौर सुरक्षा अधिकारी तैनात हैं। वह आरोपी पति के रोजाना गाली-गलौच से तंग आ चुकी है। आरोपी घरेलू खर्चे के लिए पैसे मांगने पर प्रताड़ित करता है।

लिहाजा आरोपी के खिलाफ कानून कार्रवाई की जाए। इतना ही नहीं अगर निकट भविष्य में उसके साथ कोई घटना घटित होती है। इसके लिए पति मनीष शुक्ला और उसके परिजनों को जिम्मेदार माना जाए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज किया है। साथ ही मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें:-चदौंसी: मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मीट की चार दुकानें की सील

संबंधित समाचार