CWG 2022 : मीराबाई चानू के स्वर्ण पदक जीतने पर मणिपुर में जश्न का माहौल, मां बोलीं- एक रात पहले सो नहीं सकी थी
इम्फाल। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारोत्तोलक मीराबाई चानू के गृह राज्य मणिपुर में जश्न का माहौल है। चानू के पैतृक गांव इम्फाल पूर्वी जिले के नोंगपोह काकचिंग के निवासी शनिवार रात टेलीविजन सेट से चिपके रहे और जैसे ही उनके स्वर्ण पदक जीतने की पुष्टि हुई, …
इम्फाल। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारोत्तोलक मीराबाई चानू के गृह राज्य मणिपुर में जश्न का माहौल है। चानू के पैतृक गांव इम्फाल पूर्वी जिले के नोंगपोह काकचिंग के निवासी शनिवार रात टेलीविजन सेट से चिपके रहे और जैसे ही उनके स्वर्ण पदक जीतने की पुष्टि हुई, वे खुशी से झूम उठे। उसकी मां तोम्बी देवी ने कहा कि वह प्रतियोगिता से एक रात पहले सो नहीं सकी थी और अपनी बेटी की जीत के लिए प्रार्थना कर रही थी। उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे उस पर बहुत गर्व है। हम उसका मुकाबला देखने के लिए देर रात तक जगे थे। अब उनकी बहनें, रिश्तेदार और पड़ोसी तिरंगे के साथ जश्न मना रहे हैं और यहां की पारंपरिक थबल चोंगबा नृत्य कर रहे हैं।’’
Lifting 201kg never felt easy but thanks to the love and wishes of billions back home, every challenge is just an attempt away. ??#WeAreTeamIndia #TeamIndia pic.twitter.com/GnyaftZkpv
— Saikhom Mirabai Chanu (@mirabai_chanu) July 30, 2022
मणिपुर की ‘सुपरस्टार बेटी’ पर बहुत गर्व है-मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह
मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि उन्हें मणिपुर की ‘सुपरस्टार बेटी’ पर बहुत गर्व है। उन्होंने कहा, ‘‘ विश्व पटल पर अपने तिरंगे को ऊंची उड़ान भरते हुए देखने से अच्छा अहसास और कुछ नहीं हो सकता। पूरे देश को आप पर गर्व है मीराबाई।’’
चानू ने क्लीन एंड जर्क राउंड में 113 किलो का वजन उठाया
ओलंपिक पदक विजेता वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को पहला गोल्ड दिलाया है। उन्होंने वेटलिफ्टिंग में 49 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके अलावा मीराबाई ने राष्ट्रमंडल खेलों में नया इतिहास भी रच दिया है। उन्होंने स्नैच राउंड में सबसे ज्यादा वजन उठाने का रिकॉर्ड बनाया। मीराबाई ने स्नैच राउंड में सबसे ज्यादा 88 किलो का वजन और क्लीन एंड जर्क राउंड में 113 किलो का वजन उठाया। उन्होंने कुल मिलाकर 201 किलो का वजन उठाया।
ये भी पढ़ें : CWG 2022: बर्मिंघम में मीराबाई चानू ने लहराया तिरंगा, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया पहला गोल्ड
