CWG 2022 : कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दूसरा मेडल, गुरुराजा पुजारी ने वेटलिफ्टिंग में जीता कांस्य पदक

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बर्मिंघम। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को दूसर मेडल मिला है। गुरुराजा पुजारी ने पुरुष वेटलिफ्टिंग के 61 किग्रा भारोत्तोलन में कांस्य पदक अपने नाम किया।  गोल्डकोस्ट 2018 के रजत पदक विजेता गुरुराजा ने स्नैच में 118 किग्रा उठाने के बाद क्लीन एंड जर्क में अपने जीवन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 151 किग्रा के …

बर्मिंघम। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को दूसर मेडल मिला है। गुरुराजा पुजारी ने पुरुष वेटलिफ्टिंग के 61 किग्रा भारोत्तोलन में कांस्य पदक अपने नाम किया।  गोल्डकोस्ट 2018 के रजत पदक विजेता गुरुराजा ने स्नैच में 118 किग्रा उठाने के बाद क्लीन एंड जर्क में अपने जीवन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 151 किग्रा के निशान को छुआ और उनका कुल स्कोर 269 किग्रा रहा।  भारतीय भारोत्तोलक अपने दूसरे प्रयास में 148 किग्रा उठाकर कनाडा के यूरी सिमार्ड (कुल 268) से पीछे चल रहे थे, लेकिन तीसरे प्रयास में उन्होंने 151 किग्रा भार उठाकर भारत के लिये दूसरा पदक पक्का किया।

मलेशिया के अज़निल बिन बिदिन मोहम्मद ने कुल 285 किग्रा वज़न उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। क्लीन एंड जर्क में 158 किलो की सर्वश्रेष्ठ लिफ्ट करने वाले अज़निल ने स्नैच राउंड में 127 किलो की लिफ्ट के साथ राष्ट्रमंडल खेलों का नया रिकॉर्ड बनाया। पापुआ न्यू गिनिया के मोरेया बारू ने 273 किलो के कुल स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

गुरुराजा पुजारी का कॉमनवेल्थ गेम्स में यह दूसरा मेडल है। 2018 के गोल्डकोस्ट गेम्स में भी गुरुराजा ने मेडल अपने नाम किया था, तब उन्होंने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया था। पिछले साल दिसंबर में गुरुराजा ने ताशंकद में हुई कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में 61 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीता था। उस चैंपियनशिप में गुरुराजा ने दो प्रयासों में कुल 265 किलो भार उठाया था। सिल्वर मेडल जीतने के साथ ही गुरुराजा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए क्वालिफाई कर लिया था।

ये भी पढ़ें : CWG 2022 : पान की दुकान से बर्मिंघम में रजत पदक तक, जुझारूपन की मिसाल हैं संकेत सरगर

संबंधित समाचार