बहराइच: घर के पीछे पहुंचा विशालकाय मगरमच्छ, कड़ी मशक्कत करने के बाद पकड़ा गया

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बहराइच। ककरहा रेंज के उर्रा बाजार निवासी एक ग्रामीण के मकान के पीछे शुक्रवार रात को विशालकाय मगरमच्छ पहुंच गया। जानकारी मिलते ही वन कर्मी पहुंचे। सभी कड़ी मशक्कत कर मगरमच्छ को काबू में किया। इसके बाद उसे घाघरा नदी में छोड़ दिया है। मगरमच्छ लगभग दो क्विंटल वजन का था। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से …

बहराइच। ककरहा रेंज के उर्रा बाजार निवासी एक ग्रामीण के मकान के पीछे शुक्रवार रात को विशालकाय मगरमच्छ पहुंच गया। जानकारी मिलते ही वन कर्मी पहुंचे। सभी कड़ी मशक्कत कर मगरमच्छ को काबू में किया। इसके बाद उसे घाघरा नदी में छोड़ दिया है। मगरमच्छ लगभग दो क्विंटल वजन का था।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे गांवों में कभी जंगली जीव तो कभी जलीय जीव लोगों को परेशान कर रहे हैं। ककरहा रेंज के उर्रा बाजार के मजरा बगिया गांव निवासी बैजनाथ कुशवाहा के मकान के पीछे शुक्रवार रात 11 बजे एक विशालकाय मगरमच्छ आ गया। मगरमच्छ को देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सभी ने उर्रा वन चौकी पर जानकारी दी। वन रक्षक अमर सिंह के साथ वन कर्मी मौके पर पहुंचे। वन कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को जाल में पकड़ा। इसके बाद उसे वाहन से जालिम नगर स्थित घाघरा नदी ले गए। यहां पर नदी में मगरमच्छ को छोड़ दिया गया है। वन रक्षक ने बताया कि मगरमच्छ लगभग दो क्विंटल वजन का था। बारिश के चलते सभी बाहर निकल रहे हैं।

पढ़ें-अयोध्या: बाइक की मांग पूरी ना होने पर पति ने पत्नी के साथ किया कुछ ऐसा, जानकर रह जाएंगे हैरान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

अमेठी में अन्त्येष्टि स्थल के सामने मिला खून से लथपथ अधेड़ का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस
यूपी के युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य अधूरा, तीन लाख नौकरियां दिलवाने को प्रयासरत सेवा योजना विभाग
UP News: एफआरए खरीद के नियम बदले, प्रीमियम भी शामिल, आवास विकास के प्रमुख सचिव ने जारी किया शासनादेश
UP News: खरमास बाद योगी मंत्रिमंडल में फेरबदल! भूपेंद्र सिंह चौधरी बन सकते मंत्री, नए साल में भाजपा को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष
UP News: गोवंश चारे के बजट में हेराफेरी पर होगी FIR, चारे के लिए किसानों से एमओयू कर सीधी खरीद की अनुमति