बारिश के मौसम में घर के खिड़की, दरवाजे हो रहे हैं जाम, तो अपनाएं यह ट्रिक्स मिनटों में मिलेगा समाधान

आपने अक्सर देखा होगा कि मानसून के इस मौसम में घर की खिड़कियां और दरवाजे जाम हो जाते हैं। इसका कारण है कि खिड़कियों की सही से सफाई न करना और इससे उनमे जंग लग जाना हो सकता है। इस लिए बरसात के इस मौसम में खिड़कियों और दरवाजो की साफ-सफाई बहुत ही जरूरी होती …
आपने अक्सर देखा होगा कि मानसून के इस मौसम में घर की खिड़कियां और दरवाजे जाम हो जाते हैं। इसका कारण है कि खिड़कियों की सही से सफाई न करना और इससे उनमे जंग लग जाना हो सकता है। इस लिए बरसात के इस मौसम में खिड़कियों और दरवाजो की साफ-सफाई बहुत ही जरूरी होती है।
दरवाजे और खिड़कियों की साफ-सफाई से आप अपने घर की चमक को और भी बढ़ा सकते हैं। इस लिए आज हम आपको कुछ आसान और असरदार टिप्स के बारे में बताएंगे, जिससे आप अपने घर के जाम दरवाजे और खिड़कियों को मिनटों में ठीक कर सकते है।
मोम का करें इस्तेमाल
अगर बारिश के मौसम में आपके घर के खिड़की और दरवाजे जाम हो जाए, तो आप मोम का इस्तेमाल कर सकते है। मोम काफी ज्यादा असरदार होता है। मोम का इस्तेमाल करने के लिए आप इस को क्रश कर लें। फिर आप इसे अपने घर के खिड़कियों और दरवाजों के स्क्रू और बोल्ट पर अच्छी तरह से लगा दें। इसके बाद आप 2 से तीन बार दरवाजे और खिड़कियों को खोलें। इस तरीके से काफी जल्दी जाम हुए दरवाजे और खिड़की खुल जाते हैं।
सरसों का तेल है असरदार
अगर आपके घर के दरवाजे और खिड़की लोहे के हैं, तो उनमे जंग लगने की वजह से वो जाम हो जाते है। तो आप इस स्थिति में दरवाजे और खिड़की के स्क्रू-बोल्ट में सरसों का तेल डाल सकते है। ये नुस्खा आपके लिए काफी असरदार हो सकता है, उसके लिए आपको स्क्रू और बोल्ट में सरसों का तेल अच्छे से डालकर उसको 5 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे आपके घर के खिड़की और दरवाजे कुछ ही समय में खुल जाएगे।
सैंडपेपर का करें यूज
सैंडपेपर जंग हटाने के लिए काफी ज्यादा असरदार होता है। उसके लिए आपको करीब 4 से 5 मिनट तक सैंड पेपर को खिड़की और दरवाजों पर रगड़ना है। इससे काफी जल्दी दरवाजे और खिड़किया खुल जाते हैं।
पढ़ें-त्योहारों के सीजन में घर पर बनाएं पेड़ा, जानें Easy Recipes