अयोध्या की रामलीला में भाजपा सांसद निरहुआ निभाएंगे लक्ष्मण का किरदार

अयोध्या। आजमगढ़ से सांसद और भोजपुरी फिल्मों के स्टार निरहुआ शीघ्र ही लक्ष्मण का किरदार निभाने जा रहे हैं। यहां होने वाली रामलीला में शामिल फिल्मी सितारों में अब उनका नाम भी जुड़ गया है। फिल्म और राजनीति के साथ अब वे एक नई भूमिका में नजर आएंगे। इससे पहले भाजपा के बड़े नेता मनोज …
अयोध्या। आजमगढ़ से सांसद और भोजपुरी फिल्मों के स्टार निरहुआ शीघ्र ही लक्ष्मण का किरदार निभाने जा रहे हैं। यहां होने वाली रामलीला में शामिल फिल्मी सितारों में अब उनका नाम भी जुड़ गया है। फिल्म और राजनीति के साथ अब वे एक नई भूमिका में नजर आएंगे। इससे पहले भाजपा के बड़े नेता मनोज तिवारी, रवि किशन भी रामलीला में भूमिका निभा चुके हैं।
अयोध्या की रामलीला कमेटी के फाउंडर अध्यक्ष सुभाष मालिक ने बताया कि इस बार लोकसभा के तीन सांसद व भोजपुरी के 3 स्टार – रवि किशन , मनोज तिवारी व निरहुआ एक साथ अयोध्या की रामलीला के स्टेज पर दिखेंगे। उन्होंने बताया कि यह अयोध्या की रामलीला का तीसरा संस्करण है जो अयोध्या के लक्ष्मण किला सरयू नदी के किनारे किया जाता हैं।
इस बार यह आयोजन 25 सितंबर से 5 अक्टूबर तक होने का रहा है। अयोध्या की रामलीला में विंदु दारा सिंह हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं। राहुल भकचर भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं। गजेंद्र चौहान राजा जनक की भूमिका और दीक्षा रैना सीता की भूमिका में है। उन्होंने बताया कि कमेटी का एक ही उद्देश्य है की भगवान श्री राम की रामलीला को सभी राम भक्त घर पर बैठकर देख पाएं।
अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है। उन्होंने बताया कि 2020 में 16 करोड़ और 2021 में 22 करोड़ से ज्यादा लोगों ने डिजिटल स्वरूप में देखा। उन्होंने बताया की गिरजा शंकर, भाग्यश्री, राकेश बेदी, रजा मुराद, गुर्फी पेंटल और कई बॉलीवुड की हस्तियां अयोध्या की रामलीला में भूमिका निभा रही हैं।
यह भी पढ़ें:-भाजपा सांसदों ने सोनिया गांधी के साथ आपत्तिजनक और अपमानजनक व्यवहार किया: कांग्रेस