आंगनबाड़ी सेविकाओं की बर्खास्तगी का दिल्ली सरकार का फैसला अन्यायपूर्ण: प्रियंका गांधी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने दिल्ली में 800 से अधिक आंगनबाड़ी सेविकाओं को बर्खास्त किए जाने को लेकर सोमवार को दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए इस कदम को अन्यायपूर्ण बताया और कहा कि मेहनत के बदले अच्छा मानदेय मांगना कोई अपराध नहीं है। उन्होंने कहा कि इन आंगनबाड़ी कर्मियों को तत्काल …

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने दिल्ली में 800 से अधिक आंगनबाड़ी सेविकाओं को बर्खास्त किए जाने को लेकर सोमवार को दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए इस कदम को अन्यायपूर्ण बताया और कहा कि मेहनत के बदले अच्छा मानदेय मांगना कोई अपराध नहीं है। उन्होंने कहा कि इन आंगनबाड़ी कर्मियों को तत्काल बहाल किया जाना चाहिए। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘ दिल्ली सरकार ने कुछ दिनों पहले ही विधायकों के मानदेय में बढ़ोतरी की थी।

लेकिन एक अन्यायपूर्ण कदम उठाते हुए सरकार ने सम्मानजनक मानदेय की मांग करने वाली 800 से अधिक आंगनबाड़ी सेविकाओं को बर्खास्त कर दिया। मेहनत के बदले अच्छा मानदेय मांगना अपराध नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इन आंगनबाड़ी सेविकाओं को तुरंत बहाल किया जाना चाहिए।’’ गौरतलब है कि मानदेय बढ़ाने और काम के सम्मानजनक घंटों की मांग करते हुए एक महीने से अधिक समय से हड़ताल करने को लेकर दिल्ली की 884 आंगनबाड़ी सेविकाओं को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। इन कर्मियों को उनके 39-दिवसीय प्रदर्शन के खिलाफ 14 मार्च को बर्खास्तगी नोटिस जारी किये गये थे।

यह भी पढ़ें-राष्ट्रपति मुर्मू का पदभार ग्रहण करना ऐतिहासिक क्षण: प्रधानमंत्री मोदी

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

अटल जयंती पर PM मोदी राष्ट्र को समर्पित करेंगे ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’: योगी ने तैयारियों की समीक्षा, 2 लाख लोगों की भीड़ के लिए पुख्ता इंतजाम के निर्देश
25 दिसंबर को लखनऊ में मोदी का मेगा शो: राष्ट्र प्रेरणा स्थल लोकार्पण पर जुटेंगे लाखों लोग, अटल जयंती बनेगी भव्य जनसंपर्क अभियान
मदरसा फर्जी नियुक्ति कांड: पुलिस दे रही आरोपियों की तलाश में दबिश, जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी रडार पर
लखनऊ, कन्नौज, इटावा और वाराणसी में मिलिट्री स्कूल खोले जाने चाहिए : अखिलेश यादव
वाराणसी रेंज में पहली बार शुरू हुई व्हाट्सएप ‘बॉट’ सेवा, अब गुमनाम तरीके से दें अपराध की खबर