Live President Election Results: दूसरे राउंड में द्रौपदी मुर्मू को कुल 1349 वोट तो यशवंत सिन्हा को अब तक 537 मत मिले

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव में दूसरे राउंड की गिनती भी पूरी हो गई है। दूसरे राउंड में द्रौपदी मुर्मू को 809 वोट मिले हैं। पहले राउंड के 540 वोट मिलाकर अबतक द्रौपदी मुर्मू को कुल 1349 वोट मिले हैं। वहीं यशवंत सिन्हा को अबतक 537 वोट मिले हैं। इसमें पहले राउंड में उनको 208 और …

नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव में दूसरे राउंड की गिनती भी पूरी हो गई है। दूसरे राउंड में द्रौपदी मुर्मू को 809 वोट मिले हैं। पहले राउंड के 540 वोट मिलाकर अबतक द्रौपदी मुर्मू को कुल 1349 वोट मिले हैं। वहीं यशवंत सिन्हा को अबतक 537 वोट मिले हैं। इसमें पहले राउंड में उनको 208 और दूसरे राउंड में उनको 329 वोट मिले। अब द्रौपदी मुर्मू को मिले कुल वोटों की वैल्यू 4.83 लाख हो गई है। वहीं यशवंत सिन्हा के कुल वोटों की वैल्यू 1.89 लाख है। द्रौपदी मुर्मू के घर पर जश्न की तैयारी पूरी हो चुकी है। उनके दिल्ली वाले आवास पर रेड कार्पेट बिछ चुका है।

पी.सी. मोदी (महासचिव, राज्यसभा) दूसरे दौर के बाद जहां पहले 10 राज्यों के मतपत्रों की गणना की गई उसमें कुल वैध मत 1138 हैं जिनकी कुल वैल्यू 1,49,575 है। इसमें से द्रौपदी मुर्मू को 809 वोट मिले, जिनकी वैल्यू 1,05,299 और यशवंत सिन्हा को 329 वोट मिले, जिनकी वैल्यू 44,276 है।

नतीजों के बाद पीएम मोदी भी वहां पहुंच सकते हैं। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान लोक कलाकारों के साथ आदिवासी नृत्य करते दिखाई दिए। पहले दौर की मतगणना की समाप्ति के बाद NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आगे चल रही हैं।

पीसी मोदी (महासचिव, राज्य सभा) ने बताया कि द्रौपदी मुर्मू ने 3,78,000 के महत्व के साथ 540 वोट हासिल किए हैं और यशवंत सिन्हा ने 1,45,600 के महत्व के साथ 208 वोट हासिल किए हैं। कुल 15 वोट अवैध थे। ये संसद (वोट) के आंकड़े हैं। 15 मत अवैध घोषित कर दिए गए।

राज्‍यसभा के महासचिव ने बताया कि टोटल 748 वैलिड वोट गिने गए। इनका कुल मूल्‍य 5,23,600 है। इनमें से द्रौपदी मुर्मू को 540 यानी 3,78,000 वोट मिले हैं जबकि यशवंत सिन्‍हा को 208 यानी 1,43,600 वोट। राज्‍यों की विधानसभा से वोट अब गिने जाएंगे।

राष्‍ट्रपति पद के लिए NDA की उम्‍मीदवार द्रौपदी मुर्मू के गांव, ओडिशा के रायरंगपुर में जश्‍न शुरू हो गया है। गिनती संसद भवन के फर्स्ट फ्लोर पर कमरा नंबर 63 में चल रही है।

द्रौपदी मुर्मू या यशवंत सिन्हा में से देश का अगला राष्ट्रपति कौन बनने जा रहा है? अगले कुछ घंटों में इसको लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी। हालांकि आंकड़ों के लिहाज से यह तय माना जा रहा है कि एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ही चुनाव जीतेंगी।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आज देश में नया इतिहास बनेगा। देश की अगली राष्ट्रपति की थोड़े समय में विधिवत रूप से घोषणा हो जाएगी। एक आदिवासी घर की बेटी (द्रौपदी मुर्मू) देश की अगली राष्ट्रपति चुनी जाएंगी। देश में खुशी है कि पहली बार प्रजातंत्र का सही मायना सामने आ रहा है।

कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी की ईडी के सामने पेशी को लेकर राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने कहा है, ईडी के अधिकारियों को सोनिया गांधी से सवाल पूछने के लिए उनके आवास पर जाना चाहिए था। बकौल सिन्हा, 1995 के हवाला मामले में सीबीआई ने अपनी एफआईआर में नामजद लोगों के आवास पर जाकर सवाल पूछे थे।

द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय है। इसके लिए बीजेपी ने जश्न की तैयारी पूरी कर ली है। 1 लाख 35 हजार ऐसे गांव हैं जहां जश्न मनाया जाएगा. यहां आदिवासी लोगों की संख्या ज्यादा है. दिल्ली में बीजेपी रोडशो भी निकालेगी। सांसदों को भी यह काम सौंपा गया है कि वे अपने क्षेत्रों में यह बात पहुंचाये कि मोदी सरकार ने आदिवासी चेहरे को सर्वोच्च पद पर पहुंचाया है। 24 जुलाई को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद चुने हुए नए राष्ट्रपति और केंद्रीय मंत्रिमंडल के लिए डिनर का आयोजन करेंगे. राष्ट्रपति भवन में शाम 7 बजे यह डिनर होगा।

नए राष्ट्रपति के लिए वोटों की गिनती जारी है। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी आज मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए फेयरवेल डिनर देंगे। यह डिनर शाम को 5.30 के बाद दिल्ली के अशोका होटल में आयोजित होगा। इस डिनर में प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति, लोकसभा स्पीकर समेत सभी लोकसभा राज्यसभा के सदस्य भी मौजूद रहेंगे। विदाई समारोह में लोकसभा स्पीकर विदाई भाषण देंगे। रामनाथ कोविंद को सदस्यों की तरफ से प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और सांसदों द्वारा हस्ताक्षरित एक हस्ताक्षर पुस्तिका भी भेंट की जाएगी।

द्रौपदी मुर्मू के घर पर जश्न लगातार जारी है। इस बीच नेताओं का वहां आना-जाना भी लगा हुआ है। अनिल बलूनी के बाद अब गजेंद्र शेखावत द्रौपदी मुर्मू के निवास स्थान पहुंचे हैं. इस बीच बीजेपी सांसद अनुभव मोहंती का बयान भी आया है। उन्होंने कहा कि ओडिशा के लिए बहुत गौरव की बात है। देश का सबसे बड़ा पोस्ट उनको मिल रहा है। आदिवासी समाज के लिए यह बेहद खुशी की बात है क्योंकि उड़ीसा में 62 आदिवासी समाज के ग्रुप है उनमें से एक समाज से द्रौपदी मुर्मू है।

राष्‍ट्रपति चुनाव में कैसे गिने जा रहे हैं वोट?
अलग-अलग राज्यों से आईं मतपेटियों से वोटों को निकालकर उन्हें दो ट्रे में रखा जा रहा है। एक ट्रे एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, तो दूसरी ट्रे विपक्षी यूपीए उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के नाम की है। इस तरह सभी सांसदों, विधायकों के वोटों को अलग-अलग बांटा जाएगा। इसके बाद मतमूल्य के हिसाब से इन वोटों को गिना जाएगा।

 

ये भी पढ़ें : President Election Results : द्रौपदी मुर्मू या यशवंत सिन्हा, कौन होगा राष्ट्रपति? 

संबंधित समाचार