हल्द्वानी: भाजपा नेत्री ने लिखाया दुष्कर्म का मुकदमा, आरोपी ने खा लिया जहर

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिस व्यक्ति पर कथित भाजपा नेत्री ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया, अब उसी मामले के आरोपी ने जहर खा लिया है। हालांकि आरोपी की हालत स्थिर है और इसके बाद आरोपी ने आरोप लगाने वाली कथित भाजपा नेत्री के खिलाफ भी कोतवाली में केस दर्ज करा दिया है। पुलिस मामले की …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिस व्यक्ति पर कथित भाजपा नेत्री ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया, अब उसी मामले के आरोपी ने जहर खा लिया है। हालांकि आरोपी की हालत स्थिर है और इसके बाद आरोपी ने आरोप लगाने वाली कथित भाजपा नेत्री के खिलाफ भी कोतवाली में केस दर्ज करा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि बीती 11 जुलाई को एक महिला ने काठगोदाम थाने में बेस अस्पताल आवासीय परिसर निवासी राम सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया था और आरोप लगाया था कि फेसबुक के जरिये राम सिंह ने उससे दोस्ती गांठी और नजदीकियां बढ़ाईं। बीती 9 फरवरी को राम सिंह उसे हकीम को दिखाने के बहाने संभल उत्तर प्रदेश और फिर हरिद्वार ले गया। जहां रात का बहाना बनाकर राम सिंह ने होटल में कमरा लिया और उसे नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद मंदिर में शादी की और फरार हो गया। मामले में पुलिस को तहरीर देने के बाद राम सिंह ने परिवार के साथ मिलकर तहरीर वापस लेने का भी दबाव बनाया।

इधर, राम सिंह के बेटे राहुल कुमार ने कोतवाली पुलिस को बताया कि आरोप लगाने वाली महिला छह माह पहले उनके संपर्क में आई थी। तब महिला ने राम सिंह ने उनकी कार के लिए मदद मांगी थी। उक्त महिला ने खुद का परिचय भाजपा महिला मोर्चा की दायित्वान अधिकारी के रूप में दिया था। इसके बाद महिला पिता की गाड़ी से बैठकों और समारोह में जाने लगी। राम सिंह का आरोप है कि महिला झूठा आरोप लगाकर पैसों की मांग कर रही थी। जिसके बाद महिला ने केस दर्ज करा दिया।

राम सिंह का कहना है कि इसी अवसाद के चलते बीती 18 जुलाई को उसने जहर खा लिया। राम सिंह के बेटे राहुल की तहरीर पर अब कोतवाली पुलिस ने उक्त महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी का कहना है कि मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। बेस में भर्ती राम सिंह की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

संबंधित समाचार