शरीर में किसी भी हिस्से में हो रहे मस्से, तो अपनाएं यह घरेलू उपाय

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

आमतौर पर गर्दन, हाथ, पीठ व शरीर के दूसरे हिस्से पर होने वाले मस्से भले ही तकलीफ देह न हों, पर देखने में बड़े ही भद्दे लगते हैं। तो आइए जानते हैं इन घरेलू उपाय से कैसे पायें मस्से से निजात। 1- प्याज का रस निकालकर सुबह शाम नियमित रूप से मस्सों पर लगाने से …

आमतौर पर गर्दन, हाथ, पीठ व शरीर के दूसरे हिस्से पर होने वाले मस्से भले ही तकलीफ देह न हों, पर देखने में बड़े ही भद्दे लगते हैं। तो आइए जानते हैं इन घरेलू उपाय से कैसे पायें मस्से से निजात।

1- प्याज का रस निकालकर सुबह शाम नियमित रूप से मस्सों पर लगाने से वे धीरे-धीरे करके मस्से गायब हो जाते हैं।

2- मस्सों पर फ़्लॉस बांधना भी मस्से हटाने का एक तरीका है। मस्सों को फ़्लॉस से बांधने से उन तक रक्त का प्रवाह नहीं हो पाता, इससे मस्से सूखने लगते हैं और कुछ दिनों बाद वे सूखकर गिर जाते हैं।

3- मस्से को हटाने के लिए अगरबत्ती से भी जला सकते हैं। अगरबत्ती लें और उसके जलते हुए हिस्से को मस्से पर छुआ दें। ऐसा 8-10 बार ऐसा करने से मस्सा सूखकर झड़ जाता है। सावधानी यह रखें कि अगरबत्ती का स्पर्श केवल मस्से पर ही हो स्कीन पर नहीं हो।

4- बरगद के पत्तों का रस भी मस्सों के उपचार में काफ़ी असरदार होता है। बरगद के रस को त्वचा पर लगाने से त्वचा नर्म-मुलायम हो जाती है और मस्से झड़ जाते हैं।

5- ताजा कटा आलू को मस्सों पर लगाने से बड़ा फायदा होता है। यह काम दिन में 3 से 4 बार ऐसा करने से मस्से सूखकर गिरने लगते हैं।

6- अलसी के बीजों को पीस लें। उसके बाद इसमें अलसी का तेल और शहद मिलाएं। इस मिश्रण को मस्से पर लगाएं। इसके 4-5 दिनों के उपयोग मात्र से परिणाम दिखाई देगा।

7- बेकिंग सोडा और अरंडी के तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर रात को मस्सों पर लगाएं। फिर सुबह धो लें। यह काम कुछ दिनों तक करने से मस्सा छड़ जाता हैं। अरंडी के तेल की जगह कपूर के तेल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

8- लहसुन की कली को छीलकर उसे काट लें। ‌उसके बाद इसे मस्से की जगह पर रगड़िए। कुछ ही दिनों में मस्से सूखकर गिरने लगेंगे।

पढ़ें-मसल्स क्रैंप्स की समस्या से पाना है छुटकारा, तो अपनाएं यह घरेलू उपचार दर्द से मिलेगी राहत

 

संबंधित समाचार