अयोध्या: ससुराल से जेवर और कपड़े लेकर विवाहिता प्रेमी संग हुई फुर्र, खोजबीन में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या। शादी के आठ महीने बाद ही एक नवविवाहिता अपने ससुराल वालों को गच्चा देते हुए रातों-रात प्रेमी संग फरार हो गई। यही नहीं युवती अपने साथ ससुराल से मिले जेवरात और कपड़े लेकर भी गायब है। काफी खोजबीन के बाद जब उसका पता नहीं चला तो मायके वालों को सूचना दी गई। पिता की …

अयोध्या। शादी के आठ महीने बाद ही एक नवविवाहिता अपने ससुराल वालों को गच्चा देते हुए रातों-रात प्रेमी संग फरार हो गई। यही नहीं युवती अपने साथ ससुराल से मिले जेवरात और कपड़े लेकर भी गायब है। काफी खोजबीन के बाद जब उसका पता नहीं चला तो मायके वालों को सूचना दी गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बीकापुर कोतवाली अंतर्गत चौरे बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी पीड़ित द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी 26 नवंबर 2021 को इनायत नगर थाना क्षेत्र में की थी, लेकिन उनकी पुत्री ससुराल में मिले सोने चांदी के करीब 80 हजार रुपए के जेवरात और कपड़े लेकर आरोपी उनके पट्टीदार युवक के साथ कहीं चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस ने गांव के ही निवासी आरोपी युवक के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पढ़ें-कन्नौज: जिले में फिर माहौल बिगाड़ने का प्रयास, मंदिर में फेंका गया पशु अवशेष

संबंधित समाचार