BJP ने राज्यसभा में लक्ष्मीकांत वाजपेयी को अपना नया चीफ व्हिप नामित किया

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। बीजेपी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी को उच्च सदन में पार्टी का नया चीफ व्हिप नामित किया है। उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रह चुके वाजपेयी शिव प्रताप शुक्ला का स्थान लेंगे। नामित होने के बाद वाजपेयी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा, मैं पार्टी द्वारा दी गई इस …

नई दिल्ली। बीजेपी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी को उच्च सदन में पार्टी का नया चीफ व्हिप नामित किया है। उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रह चुके वाजपेयी शिव प्रताप शुक्ला का स्थान लेंगे। नामित होने के बाद वाजपेयी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा, मैं पार्टी द्वारा दी गई इस ज़िम्मेदारी का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करूंगा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी को उच्च सदन में पार्टी का नया मुख्य सचेतक नियुक्त किया है। संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रह चुके वाजपेयी शिव प्रताप शुक्ला का स्थान लेंगे। हाल ही में शुक्ला का राज्यसभा में कार्यकाल समाप्त हो गया था। जोशी ने कहा, लक्ष्मीकांत वाजपेयी को राज्यसभा में भाजपा का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है।

चार बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य रह चुके वाजपेयी की गिनती पार्टी के कद्दावर ब्राह्मण चेहरों में होती है। वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं। भाजपा ने हाल ही केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राज्यसभा में पार्टी का नेता नियुक्त किया है। हालांकि, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भाजपा ने उनके स्थान पर उच्च सदन में किसी को भी अब तक उपनेता नहीं नियुक्त किया है।

ये भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी आज बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का करेंगे लोकार्पण, दिल्ली से चित्रकूट 630 KM की दूरी सिर्फ 6 घंटे में

 

संबंधित समाचार