अयोध्या: आंधी-पानी से बिजली के तारों पर गिरे पेड़, 200 गांवों की बिजली गुल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर गुरुवार रात आई आंधी-पानी ने बिजली गिरा दी। बिजली के तारों पर पेड़ों के गिरने और ट्रांसफॉर्मरों में आई खराबी के चलते करीब 200 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। देर रात शहरी इलाके की आपूर्ति तो बहाल हो गई, लेकिन अभी भी अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों में हाहाकार …

अयोध्या। जिले की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर गुरुवार रात आई आंधी-पानी ने बिजली गिरा दी। बिजली के तारों पर पेड़ों के गिरने और ट्रांसफॉर्मरों में आई खराबी के चलते करीब 200 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। देर रात शहरी इलाके की आपूर्ति तो बहाल हो गई, लेकिन अभी भी अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों में हाहाकार मचा हुआ है।

रात में कुछ देर की बारिश और हल्की आंधी ने आधे शहर को अंधेरे में कर दिया। शहर के सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र, चौक विद्युत केंद्र और नियावां उपकेंद्र से मिलने वाली विद्युत सप्लाई ठप हो गई। सड़कों पर अंधेरा छा गया। लोग भीषण उमस से बेहाल रहे। तीनों सब स्टेशन के नम्बरों पर काल की गई लेकिन लगातार फोन बिजी बताता रहा।

करीब दस बजे ठप आपूर्ति रात 12 बजे बहाल हुई। सबसे बुरा हाल तो ग्रामीण क्षेत्रों का रहा। कई इलाकों में पेड़ों के गिरने से तारों के टूटने के कारण रात ठप हुई आपूर्ति खबर लिखे जाने तक चालू नहीं हो सकी थी। उपकेंद्र सोहावल से चलने वाले कई फीडरों की 18 घंटे बाद भी आपूर्ति नहीं चालू हुई है। लोग भीषण गर्मी में परेशान रहे। उप खण्ड अधिकारी ने बताया आंधी की वजह से पेड़ विद्युत लाइन पर गिर गया।

विद्युतकर्मियों को कार्य पर लगाया गया है। जल्द ही बिजली बहाल होगी। गोसाईगंज इलाके में रात्रि में आई आंधी तूफान ने जमकर कहर बरपाया। आंधी तूफान में जगह-जगह पेड़ विद्युत लाइनों पर गिरे, जिससे कस्बा सहित समूचा इलाका अंधेरे में डूब गया। यहां शुक्रवार की सुबह दस बजे कस्बे की आपूर्ति शुरू हुई लेकिन महबूबगंज,सरैया, टंडौली फीडर पर आपूर्ति चालू नहीं हो सकी है।

उप खण्ड अधिकारी हिम्मत सिंह ने बताया कि विद्युत लाइनों पर गिरे पेड़ों को हटाने के लिए कर्मी जुटे हुए हैं। पूराबाजार क्षेत्र में आंधी पानी से कई जगह पेड़ गिरने से तार तो कई स्थानों पर पोल गिर गए। कई जगह तो दो पोलों के बीच लगे ट्रांसफॉर्मर पोल टूट कर जमीन पर आ गए। जेई राकेश प्रसाद ने बताया कि सभी फीडरों को मिलाकर 18 पोल टूटे हैं। शीघ्र ही सभी कमियां दूर कराकर विद्युत व्यवस्था बहाल कर दिया जाएगी।

केबल लाइन में भ्रष्टाचार के घुन से आती है समस्या

बिजली विभाग के सूत्रों की मानें तो शहरी क्षेत्र में तारों की जगह जबसे केबल लाइन खिंची है तबसे आपूर्ति समस्या और बढ़ी है। गुणवत्ता परक केबल न लगने से हल्की सी बरसात होते ही जगह-जगह दग जाते हैं, जिससे आपूर्ति बाधित हो जाती है।

यही नहीं अधिक लोड होने पर भी कई स्थानों पर केबल दगने की शिकायत आम है। सूत्रों का कहना है कि घटिया केबल लगा बड़े पैमाने पर हुए वारे-न्यारे के चलते यह संकट लोगों को झेलना पड़ रहा है।

पढ़ें-बिजली की डिमांड रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची, कई राज्यों में बिजली गुल की समस्या

संबंधित समाचार