रामपुर: मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दबोचे दो पशु तस्कर, 50 किलो मांस व उपकरण बरामद

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। टांडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दोनों तस्कर गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान पुलिस को वहां से 50 किलो मांस तमंचे,कारतूस बरामद किए। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला द्वारा अपराध एवं अपराधियों के …

रामपुर, अमृत विचार। टांडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दोनों तस्कर गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान पुलिस को वहां से 50 किलो मांस तमंचे,कारतूस बरामद किए।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। उसी के चलते टांडा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम अल्लेहपुर के जंगल में स्थित नाले में कुछ गोकशी कर रहे है। इस सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर जाकर देखा तो जंगल में मौजूद लोग अवैध कटान कर रहे थे। पुलिस टीम को देखकर जंगल के लोगों ने पुलिस टीम को जान से मारने की नियत से फायरिंग की।

पुलिस द्वारा आत्मरर्क्षाथ जवाबी फायरिंग की गई। जिसमें वली हसन पुत्र गुलाम मोहम्मद निवासी ग्राम अल्लेहपुर थाना टांडा जनपद रामपुर दूसरे आरोपी मोहम्मद अली पुत्र बली अहमद निवासी ग्राम अल्लेहपुर थाना टांडा जनपद रामपुर के पैर में गोली लग जाने के कारण घायल हो गया। जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल आरोपी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस को 50 किलो प्रतिबन्धित पशु का मांस,तीन छुरी, दो कुल्हाडी, एक मोबाइल, एक तमंचा नाल में खोखा कारतूस व एक तमंचा बरामद हुआ। इस कार्रवाई से पशु तस्करों में हड़कंप मच गया है। एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

ये भी पढ़ें:- शाहजहांपर: घंटों बहता रहता है ओवरहेड टैंक से पानी, रेलवे अधिकारियों को नहीं है इसकी जानकारी

संबंधित समाचार