अयोध्या: जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने एक साल के कार्यकाल की उपलब्धियों का किया बखान

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल के पूरे होने पर उपलब्धियों का बखान किया। अटल बिहारी बाजपेई सभागार में कार्यक्रम के दौरान प्रगति रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया गया। रिपोर्ट के माध्यम से सभी उपस्थितों को जिला पंचायत अयोध्या के विकास कार्यों का संक्षिप्त विवरण देते हुए अध्यक्ष रोली सिंह के नेतृत्व …

अयोध्या। जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल के पूरे होने पर उपलब्धियों का बखान किया। अटल बिहारी बाजपेई सभागार में कार्यक्रम के दौरान प्रगति रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया गया। रिपोर्ट के माध्यम से सभी उपस्थितों को जिला पंचायत अयोध्या के विकास कार्यों का संक्षिप्त विवरण देते हुए अध्यक्ष रोली सिंह के नेतृत्व में जनहितकारी उपलब्धियों को साझा किया गया।

जनपद में जिला पंचायत ने 120 किलोमीटर सड़क निर्माण की कुल 236 परियोजनाओं में से 1224 लाख रुपये की लागत की 35 किलोमीटर लम्बाई की 80 परियोजनाओं को 1 वर्ष के कार्यकाल में पूर्ण किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 20 किलोमीटर लम्बाई के नाला निर्माण कार्य में से 189 लाख रुपये की लागत का लगभग 3 किलोमीटर लम्बाई के नाला निर्माण कार्य को पूरा कर लिया गया है।रोली सिंह द्वारा बताया गया कि विभागीय उपलब्धियों के साथ साथ जनता जनार्दन की हजारों अन्य विभागों से सम्बन्ध रखने वाली समस्याओं का निस्तारण भी उनके द्वारा कराया गया।

जिला पंचायत के आय के स्रोत में वृद्धि के लिए परिसम्पत्तियों के रखरखाव व विभागीय भूमि को अवैध अतिक्रमण से हासिल किए जाने का कार्य भी उनके द्वारा प्रमुखता से कराया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महंत कमलनयनदास ने किया। महन्त राजकुमार दास, गिरीशदास महाराज, विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, विधायक रामचन्द्र यादव, भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा व अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-ललितपुर: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सहित तीन पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

संबंधित समाचार