Monkeypox outbreak : रूस में मंकीपॉक्स का पहला केस, द. कोरिया में कोरोना के 37360 नए मामले दर्ज

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मॉस्को। रूस में मंकीपॉक्स का पहला पुष्ट मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी देश के उपभोक्ता अधिकार और मानव कल्याण प्रहरी ने मंगलवार को दी। रूस ने मंकी पॉक्स के पहले मामले की पुष्टि की है तथा कहा गया है कि यूरोपीय देशों की यात्रा के बाद रूस लौटे एक युवक में विशेष लक्षण …

मॉस्को। रूस में मंकीपॉक्स का पहला पुष्ट मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी देश के उपभोक्ता अधिकार और मानव कल्याण प्रहरी ने मंगलवार को दी। रूस ने मंकी पॉक्स के पहले मामले की पुष्टि की है तथा कहा गया है कि यूरोपीय देशों की यात्रा के बाद रूस लौटे एक युवक में विशेष लक्षण पाये जाने पर उसका उपचार किया गया। युवक में इसके हल्के लक्षण पाये जाने पर चिकित्सकों की निगरानी में उसे आईसोलेट किया गया है। वह खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और इसके और फैलने की संभावना को रोक दिया गया है।

द. कोरिया में कोरोना के 37360 नए मामले दर्ज
दक्षिण कोरिया में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के 37360 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,85,61,861 हो गयी है। स्वास्थ्य अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कोरिया रोग नियंत्रण और निवारण एजेंसी के अनुसार, पिछले दिन में दैनिक मामलों में 12693 तक की वृद्धि हुई थी और एक सप्ताह पहले कोरोना मामलों में 18136 उछाल आया था। एजेंसी के मुताबिक, पिछले एक हफ्ते में दैनिक मामलों की कुल संख्या 21,136 थी। कोरोना के नए मामलों में से 260 विदेश से आए संक्रमित यात्री हैं, जो कुल संख्या बढ़कर 37,615 हो गई है। दक्षिण कोरिया में अब कोरोना के 74 सक्रिय मामले हैं। इसी अवधि में सात मरीजों की मौत होने से, मृतकों की संख्या 24,668 हो गई। कुल मृत्यु दर 0.13 प्रतिशत है।

ये भी पढ़ें : यूक्रेन युद्ध में बच्चों के खिलाफ अपराध पर नजर रखेगा संयुक्त राष्ट्र

संबंधित समाचार