बरसात में करें शहद का सेवन, इम्यूनिटी पावर बूस्ट करने के साथ शरीर में होंगे यह फायदे

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरसात का मौसम आ गया ऐसे में शरीर में कई तरह की बीमारियां जैसे- फ्लू, डेंगू, मलेरिया और बैक्टीरियल समस्याएं होने का खतरा रहता है। बदलते मौसम से होने वाली इन बीमारियों से बचने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट का कहना हैं कि शरीर की इम्यून पावर का बूस्ट करने के लिए ऐसी चीजों का सेवन …

बरसात का मौसम आ गया ऐसे में शरीर में कई तरह की बीमारियां जैसे- फ्लू, डेंगू, मलेरिया और बैक्टीरियल समस्याएं होने का खतरा रहता है। बदलते मौसम से होने वाली इन बीमारियों से बचने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट का कहना हैं कि शरीर की इम्यून पावर का बूस्ट करने के लिए ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे शरीर की इम्यून पावर का बूस्ट होती रहे जिससे शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़े। इम्यून पावर को बूस्ट करने के लिए कई तरह की चीजों का सेवन किया जा सकता है। ऐसे में कई लोगों बरसात में शहद का सेवन कर सकते हैं या नहीं ये बहुत सवाल रहता हैं।

जानें बरसात में शहद का सेवन करें या नहीं?

1- शहद में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो इम्यून पावर को बूस्ट कर सकता है। बरसात में आप गर्म पानी के साथ-साथ दूध के साथ मिक्स करके भी शहद का सेवन कर सकते हैं।

2- शहद आपके स्वास्थ्य के लिए कई अन्य तरीकों से फायदेमंद होता है। यह विटामिंस जैसे- ए, बी और सी से भरपूर होता है। शहद में कई तरह के मिनरल्स जैसे – आयरन, कैल्शियम, जिंक, मैग्नीशियम और फास्फोरस पाए जाते हैं। यह सभी पोषक तत्व आपके शरीर के लिए काफी जरूरी माने जाते हैं।

बरसात में शहद खाने के फायदे?

  • शहद खाने से इम्यून पावर बूस्ट होती है। यह रोगों के लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है।
  • मौसमी बीमारियों को दूर करने में शहद प्रभावी होता है। शरीर की इम्यून पावर को बूस्ट करता हैं।
  • शहद के सेवन से शरीर में सूजन को कम किया जा सकता है।
  • यह गले की खराश और दर्द से आराम दिलाता है।
  • शहद का सेवन सिर्फ घरेलू उपचार के रूप में कर सकते हैं।यह किसी भी बीमारी का संपूर्ण इलाज नहीं हो सकता है।

पढ़ें-Commonwealth Games 2022 : कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर को सौंपी कमान

 

संबंधित समाचार